एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: हरियाणा में कल नहीं खुलेंगे स्कूल, सरकारी दफ्तरों की भी रहेगी छुट्टी, जारी हुआ ऑफिशियल नोटिस

Krishna Janmashtami: हरियाणा सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है कि सरकार के अधीन विभागों/बोर्डों/निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में छह सितंबर के बजाय सात सितंबर को राजपत्रित अवकाश मनाया जाएगा.

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 7 सितंबर को बंद रहने वाले हैं. इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे. हरियाणा सरकार ने मंगलवार को अपने पूर्व आदेश में बदलाव करते हुए जन्माष्टमी पर्व के लिए 7 सितंबर को राजपत्रित अवकाश घोषित किया.

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. सरकार ने इससे पहले जन्माष्टमी के लिए छह सितंबर को अवकाश अधिसूचित किया था. अवकाश में बदलाव की अधिसूचना मंगलवार को मुख्य सचिव की ओर से जारी की गई.

अब 6 की जगह 7 सितंबर को छुट्टी

सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया यह अधिसूचित किया जाता है कि हरियाणा सरकार के अधीन विभागों/बोर्डों/निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में छह सितंबर के बजाय सात सितंबर 2023 को ‘जन्माष्टमी’ पर्व के कारण राजपत्रित अवकाश मनाया जाएगा, पूर्व अधिसूचना 16 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी. आपको बता दें कि कई राज्यों में 6 या 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. कई राज्यों में 6 या 7 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, बिहार में कल 6 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे. वहीं हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए अधिसूचना के बाद प्रदेश भर के कर्मियों के मन में बनी असमंजस खत्म हो गई है.

क्यों हो रही है कन्यूजन?

दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था. इस दिन उनका जन्मदिन जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. भगवान श्रीकृष्ण रोहिणी नक्षत्र में प्रकट हुए थे, उनके जन्मदिन पर रोहिणी नक्षत्र भी मनाया जाता है. लेकिन इस जन्माष्टमी की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई. कहीं 6 सितंबर को तो कही 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जा रही है. इसी वजह से पहले हरियाणा सरकार की तरफ से 6 सितंबर की छुट्टी की घोषणा हुई थी, फिर अब इसे बदलकर 7 सितंबर कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान, शिक्षा विभाग में होगी भर्तियां, कैंपस मैनेजर समेत इन पदों पर होगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget