एक्सप्लोरर

Gurugram: स्टेशन पर नहीं खुली चेतक एक्सप्रेस की गेट, खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं ने किया हंगामा

Haryana News: नए साल के अवसर पर गुरुग्राम से लोग खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन जब वे स्टेशन पहुंचे तो चेतक एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों ने गेट नहीं खोला जिसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ.

Gurugram News:  गुरुग्राम (Gurugram) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने रविवार रात जमकर हंगामा किया. ट्रेन का दरवाजा नहीं खोले जाने पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री भड़क गए. इसके बाद नाराजगी जाहिर करते हुए वे रेल की पटरियों पर बैठ गए. ट्रैक जाम होने पर जीआरपी (GRP) तुरंत मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को ट्रैक से हटाया. ये यात्री राजस्थान (Rajasthan) में बाबा खाटू श्याम(Khatu Shyam) के दर्शन करने के लिए जा रहे थे. 

 बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक गाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही. सूचना है कि ट्रेन पर पत्थराव भी किया गया, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं. नए साल पर बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग खाटू जा रहे थे. वे खाटू जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे. लेकिन जब उनकी ट्रेन आई तो यात्रियों ने गेट नहीं खोला. जिससे स्टेशन पर खड़े यात्री हंगामा करने लगे. ये यात्री दिल्ली के सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी जाने वाली चेतक एक्सप्रेस पर सवार होने के लिए स्टेशन आए थे. 

जीआरपी की टीम ने आकर संभाला मोर्चा, ट्रैक को कराया गया खाली
बताया जा रहा है कि दिल्ली से रवाना होने के दौरान ही ट्रेन में काफी भीड़ थी. कोच के दरवाजा नहीं खुलने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. रेलवे स्टेशन पर उपस्थित श्रद्धालुओं की एक ही रट थी कि बाबा श्याम का दर्शन करने जाना है. दरवाजा खोला जाए. श्रद्धालुओं ने दरवाजा नहीं खुलने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रैक को जाम कर दिया. जिस कारण ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिसकर्मी भी उनके सामने बेबस नजर आए. बढ़ती भीढ़ को देख पुलिस ने ट्रेन के आगे से यात्रियों को हटाया और ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना किया. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Delhi AQI: एयर क्वालिटी में सुधार होते ही दिल्ली-NCR से हटा GRAP-III, इन वाहनों अब नहीं रहेगा प्रतिबंध

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget