एक्सप्लोरर

करनाल में चलती मालगाड़ी से गिरे 8 कंटेनर, कई ट्रेनें रद्द, रूट भी डायवर्ट, 3 KM तक ट्रैक भी टूटा

Karnal Goods Train Accident: करनाल में चलती मालगाड़ी से 8 कंटेनर गिर गए. मालगाड़ी के दो पहिए भी पटरी से उतर गए. हादसे की वजह से लगभग 3 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक भी टूट गया.

Karnal Goods Train Accident News: हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक चलती मालगाड़ी से 8 कंटेनर गिर गए और उसके पिछले पहिए भी पटरी से उतर गए. हादसे के बाद दोनों तरफ से आने वाली ट्रेनों को रुकवा दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कंटेनर गिरने की वजह से रेलवे ट्रैक के साथ-साथ बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंचा.

हादसे की वजह से 14 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का रद्द किया गया. वहीं 38 ट्रेनों के रुट को डायवर्ट किया गया. इस रूट पर करीब 60 से 70 रेल गाड़ियां रोजाना अप-डाउन करती हैं. हादसे की वजह से वो प्रभावित हुई. शुरुआती जांच में पता चला है कि मालगाड़ी का एक्सल टूटने की वजह से एकदम से झटका लगा और आठ कंटेनर रेलवे ट्रैक पर जा गिरे. मालगाड़ी के कुछ पहिए भी पटरी से उतर गए.

‘मामले की जांच की जाएगी’
पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मुझे सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली थी कि तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. उसके 8 कंटेनर गिर गए हैं. इसकी जांच की जाएगी. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. रेलवे ट्रैक करीब 3 किलोमीटर तक डैमेट हो गया है. इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा. सभी 8 कंटेनर खाली बताए जा रहे हैं. डीआरएम समेत मंडल के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. रेलवे की तरफ से जांच की जा रही है.

बता दें कि करीब साढ़े सात घंटे बाद दिल्ली-अंबाला रेल लाइन को ठीक कर दिया गया है. इसपर करनाल से अंबाला मालगाड़ी भेजकर ट्रायल भी किया गया है. वहीं अंबाला से दिल्ली रेल लाइन पर अभी रिपेयरिंग का काम चल रहा है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर मनजिंदर सिरसा ने साधा निशाना, कुमारी सैलजा बोलीं- BJP में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget