एक्सप्लोरर

Haryana Politics: बीजेपी से खींचतान के बीच जेजेपी में उठने लगे बगावत के सुर, लोकसभा चुनाव से पहले लग सकता है बड़ा झटका

Chandigarh News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में जेजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. जेजेपी के 2 विधायक पार्टी से अलग खड़े नजर आ रहे है. चंडीगढ़ में हुई बैठक में 10 में से सिर्फ 6 विधायक शामिल हुए.

Haryana News:  हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के बीच चल रही तनातनी का असर अब पार्टियों में अंदरुनी रूप से भी दिखने लगा है. जेजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ में एक बैठक बुलाई इस बैठक में पार्टी के 10 विधायकों में से सिर्फ 6 विधायक ही मौजूद रहे. डिप्टी सीएम की मां नैना चौटाला, बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग, नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम बैठक में नहीं पहुंचे. नैना चौटाला और जोगीराम सिहाग किसी निजी कारण की वजह से नहीं पहुंच पाए.

सुरजाखेड़ा और गौतम पार्टी नेताओं के खिलाफ दे रहे बयान
नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम पार्टी लाइन से अलग खड़े दिखाई दे रहे है वो अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है. सुरजाखेड़ा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्होंने नरवाना में एक ईट भी नहीं लगवाई. दुष्यंत चौटाला सिर्फ बैनरों तक ही सीमित होकर रह गए है उन्होंने कहा कि जो काम वो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मंजूर करवाकर लाते है उसका बैनर लगवा देते है. ऐसे में पार्टी के दो विधायकों का बगावत करना पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है.

चुनावी तैयारियों में जुटी है जेजेपी
आपको बता दें कि बीजेपी-जेजेपी के बीच चल रही खींचतान के बीच जेजेपी चुनावी तैयारियों में जुट गई है. जेजेपी प्रदेश में 10 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करने वाली है. पहली रैली जुलाई के पहले सप्ताह में सोनीपत संसदीय क्षेत्र में होने वाली है. पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों में अगस्त तक जनसभाएं की जाएंगी. जेजेपी जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है. वहीं जेजेपी की तरफ से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वो बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले है या फिर अलग-अलग. लेकिन दोनों पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में उमस भरी गर्मी का सितम, पारा 41 के पार, 14-15 जून को मौसम में आएगा ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget