एक्सप्लोरर

Haryana: प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के इस्तीफे पर बोले JJP नेता दुष्यंत चौटाला, 'मैंने तो तीन महीने पहले ही...'

Haryana Lok Sabha Elections: जेजेपी के सत्ता से बाहर होते ही पार्टी के भीतर टूट का क्रम जारी है. अब तक तीन नेता इस्तीफा दे चुके हैं तो एक नेता ने सभी पदों से मुक्त करने की अपील की है.

Haryana News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह (Nishan Singh) ने 8 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया. निशान सिंह के साथ ही दो अन्य नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी. वहीं, निशान सिंह के इस्तीफे पर पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) की प्रतिक्रिया आई है. चौटाला ने कहा कि मैंने तो तीन महीने पहले ही कहा था कि चुनाव का मौसम आने वाला है और बहुत लोग जाएंगे और बहुत लोग आएंगे. 

दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''कल देर रात निशान सिंह जी के इस्तीफे की कॉपी मिली है.राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम चिट्ठी है. वह स्वीकार करते हैं या नहीं, यह उनका निर्णय होगा. मैं उनको भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं. पार्टी अपना काम करेगी. मैंने तीन महीने पहले भी कहा था कि चुनाव का मौसम आ रहा है. इस मौसम में बहुत लोग जाएंगे और बहुत लोग आएंगे, राजनीतिक तौर पर पार्टी की दिशा वही है जिस पर पांच-साढ़े पांच साल से काम हुआ है. आगे भी पार्टी को उसी तरह आगे ले जाने का काम करेंगे."

निशान सिंह ने मीडिया को बताया था कि उन्होंने पार्टी को मौखिक रूप से भी बता दिया है कि वह पद छोड़ रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है. हालांकि वह आगे किस पार्टी को ज्वाइन करेंगे या उनकी राजनीतिक दिशा क्या होगी, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया. 

जेजेपी चीफ ने घर वापसी की जताई थी इच्छा
जेजेपी में दलबदल तब शुरू हुआ है जब पार्टी हरियाणा की सत्ता से बाहर हो गई है. 2019 में जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन दिया था. इसके बाद हरियाणा में सरकार बनी थी. हालांकि पिछले महीने ही बीजेपी ने नेतृत्व में परिवर्तन कर नायब सिंह सैनी को सीएम बना दिया और इसके साथ ही जेजेपी के साथ गठबंधन भी टूट गया. उधर, गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी चीफ ने दोबारा इंडियन नेशनल लोकदल में जाने की इच्छा जताई है.

ये भी पढ़ें- थानेदार को कोर्ट ने सुनाई एक लाख जुर्माने के साथ पांच साल की सजा, रंगे हाथ हुआ था गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget