एक्सप्लोरर

दुष्यंत चौटाला की पार्टी की पहली लिस्ट, सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को दिया टिकट

JJP Candidate List: जननायक जनता पार्टी ने मशहूर कलाकार राहुल फाजिलपुरिया को गुरुग्राम लोकसभा सीट से टिकट दिया है. छह सीटों पर जेजेपी ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है.

Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) पार्टी जेजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पांच नेताओं के नाम शामिल हैं. इसमें सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया (Rahul Yadav Fazilpuira) को गुरुग्राम (Gurugram) लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है.

राहुल के अलावा रमेश खटक, नैना सिंह चौटाला, राव बहादुर सिंह और नलिन हुड्डा भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जेजेपी ने सिरसा लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रमेश खटक को टिकट दिया है. हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला को प्रत्याशी बनाया गया है. जेजेपी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा हैं. फरीदाबाद में जेजेपी के युवा नेता नलिन हुड्डा चुनाव लड़ेंगे.  

पहले थे गठबंधन सहयोगी, अब दिखेगा चुनावी मुकाबला
बीजेपी और जेजेपी एक महीने पहले तक गठबंधन सहयोगी थी लेकिन दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. ऐसे में पूर्व गठबंधन सहयोगी एक दूसरे के आमने सामने होंगे. बीजेपी ने हरियाणा की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. बीजेपी ने गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दिया गया है. जबकि सिरसा से अशोक तंवर को उतारा गया है. भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह को टिकट दिया है और रणजीत सिंह चौटाला को हिसार से उतारा गया है.  फरीदाबाद से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव लड़ेंगे.

प्रत्याशी को लेकर अब तक असमंजस में कांग्रेस
हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच में गठबंधन हैं. आप ने कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ रही है बाकी नौ सीटें कांग्रेस के पास हैं. लेकिन कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है जबकि नामांकन दाखिल करने की तारीख शुरू होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं. हरियाणा में  लोकसभा की 10 सीटें हैं. राज्य में 29 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 6 मई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. यहां 25 मई मतदान कराया जाएगा.

ये भी पढ़ेंPunjab Lok Sabha Elections: बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की जगह पत्नी पर जताया भरोसा, यहां से दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget