एक्सप्लोरर

Haryana Crime News: बारात में महिलाओं के बीच नाचने से हटाया तो दूल्हे के चाचा की कर दी हत्या, अब मिली उम्रकैद की सजा

Haryana News: अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के भाई रमेश की शिकायत पर दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. दूल्हे के चाचा ने जब दीपक को महिला के बीच से हटाया तो वह नाराज हो गया.

Haryana Crime News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अदालत ने विवाह समारोह में ईंट मारकर व्यक्ति की हत्या करने के जुर्म में दोषी को उम्रकैद तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. अभियोजन पक्ष के अनुसार, गांव अलेवा चहल पत्ती निवासी रमेश ने 17 फरवरी 2018 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके भतीजे सोनू की की घुड़चढ़ी के दौरान गांव का दीपक महिलाओं के बीच आकर नाचने लगा. उन्होंने बताया कि दूल्हे के चाचा गुलाब सिंह ने जब दीपक को महिला के बीच से हटाया तो वह नाराज हो गया और उसने ईंट से गुलाब सिंह का सिर फोड़ दिया और वहां से फरार हो गया.

अभियोजन पक्ष ने बताया कि घायल गुलाब सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के भाई रमेश की शिकायत पर दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. वहीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अदालत ने ही बृहस्पतिवार को हत्या के जुर्म में दोषी दीपक को उम्रकैद तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. जुर्माना नहीं भरने की सूरत में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

वहीं जिले के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रहास की अदालत ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने तथा अपहरण की कोशिश करने के जुर्म में दोषी को पांच वर्ष का कारावास तथा 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. अभियोजन पक्ष के अनुसार, नरवाना शहर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नौ अगस्त, 2021 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 वर्षीय बच्ची सुबह स्कूल जा रही थी, उसी दौरान बेलरखां निवासी विक्रम ने उसके साथ अश्लील हरकत की और कार में डालकर उसका अपहरण करने का प्रयास किया.

शहर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रहास की अदालत ने बृहस्पतिवार को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और अपहरण का प्रयास करने के जुर्म में दोषी विक्रम को पांच वर्ष का कारावास तथा 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. अभियोजन पक्ष ने बताया कि जुर्माना नहीं भरने की सूरत में दोषी को पांच माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

Haryana: करनाल में एक करोड़ रुपये के साथ JE लापता, पुलिस ने BJP नेता को हिरासत में लिया, कार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget