एक्सप्लोरर

Jat Reservation: हरियाणा में जाटों ने फिर भरी आरक्षण की हुंकार, यशपाल मलिक ने सरकार को दी ये चेतावनी

Jat Reservation in Haryana: हरियाणा में जाटों ने एक बार फिर आरक्षण की मांग की है. यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार ने जल्द से जल्द अगर उनकी मांग पूरी नहीं की तो उन्हें विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर जाट आरक्षण की हुंकार सुनाई दी है. रोहतक के जसिया में छोटूराम जयंती समारोह में जाट समाज के लोगों ने एक फिर आरक्षण की मांग की. अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक यशपाल मलिक ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार को जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण देने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर जाटों को आरक्षण नहीं दिया गया तो इस बार के चुनावों में जाट समाज वोट की चोट करेगा.

यशपाल मलिक ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के समय केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था, लेकिन वो वादा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. सरकार जल्द से जल्द अपने वादे को पूरा करे.

‘फिर से चलाना होगा जाट आरक्षण आंदोलन’

मलिक ने अपने संबोधन के दौरान जाट समाज के लोगों से आह्वान किया है कि सरकार अगर जल्द से जल्द उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो योजनाबद्ध तरीके से फिर से आरक्षण आंदोलन शुरू किया जाएगा. आरक्षण न मिलने तक राजनीतिक निर्णय के लिए भी तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे को पूरा न करके जाट समाज को फिर से विरोध करने के लिए मजबूर कर रही है.

काफी अहम रहा है जाट आरक्षण का मुद्दा

हरियाणा में जाट आरक्षण का मुद्दा काफी अहम रहा है. फरवरी 2016 में हरियाणा में आरक्षण की आग बुरी तरह फैली थी. इसका असर प्रदेश के 8 जिलों में दिखाई दिया था. बड़े पैमाने पर हिंसा में 30 लोगों की मौत भी हुई थी. यहीं नहीं प्रदेश की हजारों करोड़ रुपये की निजी और सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ था. इसके बाद सरकार को आंदोलनकारियों के दबाव में झुकना पड़ा और आरक्षण देने की बात कहीं थी.

यह भी पढ़ें: Haryana News: 550 सरकारी स्कूलों में टॉयलेट न होने पर HC की खट्टर सरकार को फटकार, अभय चौटाला बोले- माफी मांगें PM और CM

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget