एक्सप्लोरर

Jalandhar West Bypoll: जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर क्या होगा? वोटिंग का आंकड़ा आया सामने

Jalandhar West Bypoll 2024: जालंधर पश्चिम सीट पर बुधवार 10 जुलाई को उपचुनाव के तहत मतदान कराए गए. यहां 13 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Jalandhar West News: जालंधर पश्चिम सीट विधानसभा सीट पर आज (10 जुलाई) को मतदान कराया गया. जालंधर पश्चिम (Jalandhar West Bypoll) में शाम छह बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान हुआ. इस सीट पर 1.72 लाख मतदाता हैं जिनके लिए 181 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे और 100 प्रतिशत स्टेशनों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों के बीच है. यह चुनाव विधायक शीतल अंगुरल (Sheetal Angural) के इस्तीफे बाद हो रही है जो लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत, बीजेपी के शीतल अंगुरल और कांग्रेस की सुरिंदर कौर प्रत्याशी हैं. जबकि बसपा ने बिंदर कुमार को प्रत्याशी बनाया है जिन्हें शिरोमणि अकाली दल समर्थन दे रही है. अकाली दल ने पहले अपना प्रत्याशी उतारा था लेकिन बाद में उनका नाम वापस ले लिया. 

दिलचस्प है जालंधर सीट पर मुकाबला
यह चुनाव बेहद दिलचस्प है क्योंकि जो फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी हैं वह कभी आप में थे, जो आप के प्रत्याशी हैं वह पहले बीजेपी में थे. आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने पिछले साल ही बीजेपी छोड़कर आप ज्वाइन कर ली थी. वह 2017 और 2022 का भी विधानसभा चुनाव  लड़ चुके हैं लेकिन दोनों ही चुनावों में वह जीत से चूक गए थे. 

कांग्रेस ने इस बड़ी नेता को दिया है टिकट
कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर की बात की जाए तो वह पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं जिनके लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी प्रचार करते हुए देखे गए थे. सुरिंदर कौर पूर्व डिप्टी मेयर और पांच बार की निगम पार्षद रह चुकी हैं. यह विधानसभा चुनाव सीएम भगवंत मान के लिए भी एक चुनौती की तरह है क्योंकि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में आप का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जैसा दावा खुद भगवंत मान कर रहे थे. आप लोकसभा चुनाव में केवल 3 सीटें ही जीत पाई थी. 

बीते दो चुनावों का प्रदर्शन
2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर सुशील कुमार रिंकू ने चुनाव जीता था. जबकि दूसरे स्थान पर बीजेपी के प्रत्याशी रहे थे. 2022 में आप के टिकट पर शीतल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को हराया था. बता दें कि सुशील कुमार रिंकू फिलहाल बीजेपी में हैं.

ये भी पढे़ं- 'हरियाणा रोडवेज के निजीकरण की साजिश में जुटी BJP सरकार', कुमारी सैलजा का बड़ा आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget