एक्सप्लोरर

Punjab Politics: जयवीर शेरगिल का भगवंत मान सरकार पर निशाना, कहा- हत्या, लूट, गैंगवार की...

Chandigarh News: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कई मुद्दों को लेकर आप सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपने जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए डर के साए में जी रहे हैं.

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर निशाना साधा है. जयवीर शेरगिल ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में पंजाब में ‘‘खस्ताहाल’’ कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थों का ‘‘व्यापक पैमाने पर’’खतरा और संसाधनों की ‘‘बर्बादी’’ देखी गई है. उन्होंने भगवंत मान सरकार पर ‘‘तानाशाहीपूर्ण और असंवैधानिक’’ तरीके से काम करने का आरोप लगाया.

‘डर के साए में जी रहे है लोग’
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने एक बयान में कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने कार्यकाल के डेढ़ साल पूरे कर लिए हैं और जहां तक पंजाब में अपराध का सवाल है, स्थिति दयनीय है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिनदहाड़े हत्या, जबरन वसूली, लूट और गैंगवार की खबरें आम हो गई हैं और आम लोग अपने जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए डर के साए में जी रहे हैं. 

‘वीआईपी संस्कृति’’ चरम पर है
राज्य सरकार को उसके प्रमुख वादे पर आड़े हाथों लेते हुए जयवीर शेरगिल ने मुख्यमंत्री मान से स्पष्टीकरण मांगा कि उनकी सरकार सभी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने के अपने वादे को पूरा क्यों नहीं कर पाई है. शेरगिल ने आरोप लगाया कि पंजाब में ‘‘वीआईपी संस्कृति’’ इस समय चरम पर है. पंजाब में आप सरकार को दिल्ली में बैठे एक टोले द्वारा चलाया जा रहा है. 

‘नशे का अभिशाप बदस्तूर जारी’
जयवीर शेरगिल ने  पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के लिए भी सीएम मान सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि नशे की ओवरडोज से 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. इसके बाद भी नशे का अभिशाप बदस्तूर जारी है. शेरगिल ने  आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भगवंत मान ने सत्ता संभाली है तब से नशे की समस्या और चिंताजनक रूप लेती जा रही है. सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है.

यह भी पढ़ें: Kaithal News: चचेरी बहन की रेप के बाद हत्या करने वाले दरिदें भाई को होगी फांसी, कोर्ट ने किया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget