एक्सप्लोरर

किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल तैनात

Internet Suspended on Shambhu Border: शंभू और खनौरी सीमा पर इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है. इससे पहले पंजाब पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर को डिटेन किया है.

Internet Suspended on Khanauri Border: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर के हिरासत में लिए जाने के बाद अब शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है. केंद्र और किसानों की बैठक बेनतीजा होने के बाद किसान नेता शंभू बॉर्डर पर जा रहे थे, मोहाली में उनके काफिले को रोक कर पंजाब पुलिस ने उन्हें डिटेन किया. 

'किसानों की मांगें केंद्र के खिलाफ'- मंत्री हरपाल सिंह चीमा
वहीं, किसान नेताओं की हिरासत पर पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "AAP सरकार और पंजाब के लोग किसानों के साथ खड़े थे जब उन्होंने तीन काले कानूनों का विरोध किया. किसानों की मांगें केंद्र सरकार के खिलाफ हैं. एक साल से ज्यादा हो गया है और शंभू और खनौरी बॉर्डर बंद हैं. पंजाब के व्यापारी, युवा बहुत परेशान हैं."

'हम दोनों बॉर्डर खोलना चाहते हैं'- पंजाब सरकार
वहीं, मंत्री चीमा ने आगे कहा, "जब व्यापारी व्यापार करेंगे तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे नशे से दूर रहेंगे. आज की कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि हम चाहते हैं कि पंजाब के युवाओं को रोजगार मिले. हम शंभू और खनौरी बॉर्डर खोलना चाहते हैं. किसानों की मांगें केंद्र सरकार के खिलाफ हैं और उन्हें दिल्ली या कहीं और विरोध प्रदर्शन करना चाहिए लेकिन पंजाब की सड़कें बंद नहीं करनी चाहिए."

केंद्रीय मंत्री ने AAP सरकार पर साधा निशाना
वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "मैं पंजाब सरकार की इस कार्रवाई की निंदा करता हूं. उन्होंने AAP सरकार को वोट दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शर्म आनी चाहिए. AAP सरकार नहीं चाहती थी कि केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकले. आपने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने के लिए किसानों को हिरासत में लिया. पंजाब के लोग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसी भी गांव में घुसने नहीं देंगे."

'किसानों को गिरफ्तार करने की क्या जरूरत थी?'- राडा वडिंग
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बीजेपी की केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार, दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, "केंद्र की बीजेपी सरकार और आप सरकार दोनों ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है और उनकी पीठ में छुरा घोंपा है. आश्चर्य है कि जब केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और किसानों के बीच बातचीत पहले से ही चल रही थी, तो पंजाब पुलिस को किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की क्या ज़रूरत थी?" 

किसानों के साथ बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा था?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और केंद्र की बैठक के बाद जानकारी दी थी कि यह मीटिंग अच्छे माहौल में हुई. केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि किसानों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है. बात आगे भी जारी रहेगी और अगली मीटिंग 4 मई को होगी. 

किसानों के खिलाफ एक्शन पर SAD की प्रतिक्रिया
शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने किसान नेताओं को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कहा, "मुझे लगता है कि भगवंत मान का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. चुनाव के समय में यही भगवंत मान किसानों के पास जाकर कह रहे थे कि मेरी सरकार बनाइए, MSP की गारंटी मैं दूंगा. सरकार बनाने के बाद वे 3 साल से झूठ बोल रहे हैं. अब हाल यह है कि जब किसान अपना अधिकार मांग रहे हैं तो पुलिस के जोर पर किसान नेताओं को जेल में कैद किया जा रहा है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget