एक्सप्लोरर

Haryana: राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से यात्रियों में मची चीख-पुकार, 3 घंटे तक ट्रेन के चप्पे-चप्पे को छानती रही पुलिस

Sonipat News: सोनीपत रेलवे स्टेशन शुक्रवार रात को अचानक पुलिस छावनी में बदला हुआ दिखाई दिया. राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों को तुरन्त ट्रेन से बाहर निकाला गया.

Haryana News:  दिल्ली से जम्मू जा रही राजधानी एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन में बम होने की सूचना मिली. ट्रेन को तुरन्त हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. यात्रियों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उनमें अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद ट्रेन को पूरी तरफ से खाली करा दिया गया और जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन को अपने घेरे में ले लिया. मौके पर डॉक स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. जिसके बाद ट्रेन की हर बोगी की तलाशी ली गई.

बम की सूचना निकली अफवाह
आपको बता दें कि दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस जम्मू तवी के लिए रात 9 बजकर 2 मिनट पर रवाना होती है. शुक्रवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी. ट्रेन अभी कुछ दूर तक ही चली थी कि कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम रखा होने की सूचना मिली. जिसके बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया. रेलवे के आला अधिकारियों से बातचीत के बाद ट्रेन को रात 9 बजकर 35 मिनट पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. जबकि सोनीपत में राजधानी एक्सप्रेस का स्टौपेज भी नहीं था. 

छावनी में बदला सोनीपत रेलवे स्टेशन
जैसे ही राजधानी एक्सप्रेस सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्टेशन को पुलिस छावनी में बदल दिया गया. जीआरपी और आरपीएफ के जवान पटरियों के दोनों तरफ खड़े नजर आए. तब तक यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं थी. इसके बाद जब सोनीपत पुलिस के अधिकारी व जवान स्टेशन पर पहुंचे तो ट्रेन में सवार यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया. इसके बाद सोनीपत में बम रोधक दस्ता नहीं होने के कारण जब तक वहां बम रोधक दस्ता पहुंचा तो रात को 12 बजे के करीब जांच शुरू की गई. ट्रेन के एक-एक डिब्बे की तलाशी ली गई. इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया. अब पुलिस बम की अफवाह फैलाने वाले की तलाश में जुटी है.  

यह भी पढ़ें: Punjab: जेपी नड्डा की नई टीम की घोषणा, पंजाब से तरुण चुघ और नरेंद्र रैना को मिली ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget