एक्सप्लोरर

Punjab Patwari Strike: सीएम मान की चेतावनी दरकिनार कर आज फिर हड़ताल पर पटवारी, ESMA को अदालत में चुनौती देने की तैयारी

Punjab Patwari Strike: पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए एस्मा कानून को HC में चुनौती देने का एलान कर आज फिर पटवारी यूनियन धरने पर है. उन्होंने सरकार से अपनी मांगें जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है

Punjab News: पंजाब में पटवारी आज फिर से हड़ताल पर चले गए है. पंजाब सरकार ने प्रदर्शनकारी पटवारियों पर 30 अगस्त को एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट (ESMA) लगा दिया था. लेकिन अब प्रदेश के पटवारी और सरकार आमने-सामने होते नजर आ रहे है. दरअसल, राजस्व पटवार यूनियन ने 3193 सर्कलों में हड़ताल की घोषणा पर कायम रहते हुए आज फिर पड़ताल शुरू करने का फैसला किया है. वहीं भगवंत मान सरकार द्वारा लागू किए गए एस्मा कानून को हाईकोर्ट में चुनौती देने का एलान किया है. 

पटवारियों की मांगें लागू करें सरकार
पटवारी यूनियन के प्रधान हरवीर सिंह ढींडसा और कानूनगो यूनियन पंजाब के प्रधान मोहन सिंह भेडपुरा का कहना है कि पंजाब सरकार लंबे समय से पटवारियों की मांगों को लागू नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि नए भर्ती पटवारियों को 5000 रुपये की बजाय बेसिक वेतन दिया जाए. इसके साथ प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष करते हुए पटवारियों के वेतन अंतर को भी खत्म किया जाए. 

सरकार को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
वहीं पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा को लेकर पटवारी यूनियन नेताओं का कहना है हाईकोर्ट में सरकार के एस्मा लागू करने के फैसले को चुनौती दी जाएगी. एक बार फिर से 3193 हलकों में पटवारी और कानूनगो शुक्रवार यानि आज से हड़ताल शुरू करेंगे. पटवारी यूनियन और कानूनगो यूनियन के नेताओं का कहना है कि वो किसी भी भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते. नियमों के अनुसार पटवारियों के खिलाफ जांच की जा सकती है. यूनियन नेताओं ने रिक्त पदों पर भर्ती ना करने और उनपर काम का अतिरिक्त बोझ ड़ालने को भी सरकारी भ्रष्टाचार का रूप बताया है. वहीं उन्होंने प्रमोशन की अवधि 7 साल से घटाकर 5 साल करने की मांग की है.

सरकार ने ESMA लगाने की बताई थी ये वजह
पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया था कि पटवारियों के हड़ताल पर जाने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के काम में बाधा आ सकती है. इसलिए उनपर एस्मा लगाया गया था.  

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंचायतें भंग करने का फैसला वापस लेकर विपक्ष के निशाने पर आई AAP, वड़िंग बोले- ‘सरकार के मुंह पर लगा तमाचा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget