एक्सप्लोरर

Old pension Scheme: पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी उठी पुरानी पेंशन की मांग, इस चर्चित IAS अफसर ने बुलंद की आवाज

Old pension Scheme News: इन दिनों देश में पुरानी पेंशन योजना एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर सामने आया है. हिमाचल में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे के सहारे सत्ता का स्वाद चख चुकी है.

Old pension Scheme in Haryana: हरियाणा के चर्चित आईएएस ऑफिसर अशोक खेमका (Ashok Khemka) ने पुरानी पेंशन योजना की मांग उठाकर मनोहर लाल खट्टर(Manohar Lal Khattar) सरकार की परेशानी बढ़ा दी है. खेमका ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि जीवन की संध्या में कर्मचारियों को बाजार के सहारे छोड़ना, क्या नैतिक है? पेंशन फंड को सुनिश्चित करना चाहिए कि हर कर्मचारी को रिटायरमेंट पर पुरानी पेंशन योजना (Old pension Scheme) के मुताबिक पेंशन मिले.

देश में बना हुआ है राजनीतिक मुद्दा

गौरतलब है कि इन दिनों देश में पुरानी पेंशन योजना एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर सामने आया है. हिमाचल में कांग्रेस इस मुद्दे के सहारे सत्ता का स्वाद चख चुकी है. इसके साथ ही कांग्रेस शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू की जा चुकी है. इसके अलावा, पंजाब की आप सरकार भी पुरानी पेंशन योजना को लागू कर चुकी है. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले एक सरकारी अफसर की ओर से आवाज बुलंद करना सरकार के लिए चिंता बढ़ाने वाली है. 

पुरानी पेंशन योजना पर मुखर है कांग्रेस

इस मुद्दे को लेकर जहां बीजेपी बैकफुट पर है. वहीं, कांग्रेस पार्टी इसे चुनावी संजीवनी के तौर पर देख रही है. लिहाजा, पार्टी इस मुद्दे को लेकर काफी मुखर है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने वित्त मंत्री को घेरते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर गोलमोल जवाब के बजाय सीधे-सीधे बताना चाहिए कि इस योजना का समर्थन करतीं हैं या विरोध करतीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 30 से 35 वर्ष तक सरकार की सेवा करने के बाद कर्मचारियों को शेयर बाजार के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में अपने कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों पर कोई एहसान नहीं है, यह उनका हक है. 

ये भी पढ़ेंः Junaid-Nasir Case: हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज किया केस, हमले से गर्भपात का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget