एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल सिंह ने दिया संदेश, 'मैं चढ़दी कला में हूं...'

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल से परिवार के सदस्यों और SGPC के कानूनी सलाहकार भगवंत सिंह सियालका ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो इस बात से संतुष्ट हैं जेल में अमानवीय व्यवहार नहीं किया गया.

Punjab News: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों से गुरुवार को परिवार के सद्स्यों ने मुलाकात की. ‘एबीपी सांझा’ की खबर के अनुसार इस दौरान अमृतपाल ने परिवार के सदस्यों के माध्यम से संदेश भेजा है कि वो चढ़दी कला में है, साथ ही अमृतपाल समेत उसके सहयोगियों के परिवार इस बात से संतुष्ट हैं कि जेल के अंदर उनके साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया जा रहा है. आपकों बता दें कि अमृतपाल समेत उसके 10 सहयोगियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है. 

SGPC सदस्यों ने भी मुलाकात
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कानूनी सलाहकार भगवंत सिंह सियालका, सिमरनजीत सिंह और अन्य सदस्य भी अमृतपाल और उसके सहयोगियों से मिलने डिब्रूगढ़ जेल गए थे. इस दौरान भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि सभी के दिलों में अपने रिश्तेदारों को लेकर जो भ्रम, भ्रम और डर था, वह दूर हो गया है. उनसे मिलकर उन्हें सुकून मिला है. सिमरनजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गिरफ्तार लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन सभी पर एक जैसे आरोप हैं. उन्होंने कहा कि उनके मामलों से जुड़े दस्तावेज भी एक जैसे हैं, सिमरनजीत सिंह ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए लोगों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है. यह निश्चित रूप से एक साजिश है, क्योंकि उनके खिलाफ एनएसए का इस्तेमाल करने का कोई कारण नहीं था. उन्होंने कहा कि अमृतपाल नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ-साथ सिख धर्म का प्रचार भी करता है. 

‘NSA रद्द करवाने का होगा प्रयास’
एसजीपीसी के कानूनी सलाहकार भगवंत सिंह सियालका का कहना है कि अमृतपाल और उसके सहयोगियों से मुलाकात के बाद कहा कि इन सभी के परिवारों के पास एक ही कमाने वाला था और वो अब सलाखों के पीछे है. जिससे इनके परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. सियालका ने कहा कि वो नियमों के अनुसार मामले को आगे बढ़ाएंगे. उनका प्रयास रहेगा कि इन सबके ऊपर से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) हटवाया जाए. अगर एनएसए को रद्द नहीं किया गया तो वो हाईकोर्ट का रुख करेंगे.

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के समर्थन में आतंकी पन्नू, वीडियो जारी कर बोला- 'डिब्रूगढ़ तक जानी चाहिए...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget