एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के समर्थन में आतंकी पन्नू, वीडियो जारी कर बोला- 'डिब्रूगढ़ तक जानी चाहिए...'

Amritpal Singh News: गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर इस बार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का समर्थन किया. उसने पंजाब के लोगों से 29 अप्रैल को अमृतसर से फिरोजपुर तक ट्रेन ना चलने देने की अपील की.

Punjab News: आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर एक वीडियो जारी किया है. पन्नू ने 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल के समर्थन में ये वीडियो जारी किया है. पन्नू का कहना है कि पंजाब के लोग 29 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर बैलगाड़ियां और ट्रैक्टर खड़े कर दें. इस बार मसला जमीन का नहीं जमीर का है. पन्नू ने पंजाब के लोगों से 29 अप्रैल को पंजाब बंद करने की अपील की है. 

ट्रेन रोकने की अपील

गुरपतवंत सिंह पन्नू का कहना है कि लोगों की आवाज असम की डिब्रूगढ़ जेल तक जानी चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि पंजाब के युवा जमीर जागती वाले युवक है. पन्नू ने कहा 23 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अमृतपाल को लेकर जवाब मांगा जाएगा. पन्नू ने पंजाब के लोगों से अमृतसर से फिरोजपुर तक 29 अप्रैल को कोई ट्रेन ना चलने देने की अपील की है. आपको बता दें कि आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू अक्सर ऐसे वीडियो जारी कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करता रहता है. 

अलर्ट पर पंजाब पुलिस

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी किया गया है. रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाते हुए 41 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और की गई है. इसके अलावा रेलवे थानों और पुलिस चौकियों को भी अलर्ट पर रखा गया है. यहीं नहीं पुलिस रेल पटरियों के किनारे भी गश्त करती नजर आ रही है. इसके अलावा 3 दिनों के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी टाइम को 8 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है. जीआरपी एसपी बलराम राणा का कहना है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए है साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: रोपड कोर्ट में बेअदबी के आरोपी पर वकील ने तानी पिस्तौल, फिर पुलिस ने ऐसे बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget