एक्सप्लोरर

Hisar Sarpanch Murder Case: हरियाणा में एक और मर्डर, हिसार में सरपंच को गोलियों से किया छलनी, मचा हड़कंप

Sarpanch Sanjay Duhan Murder: हरियाणा के हिसार जिले के कनवारी गांव में सरपंच पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. घटना के तुरतं बाद सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार जिले में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान और कंवारी गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने सरपंच पर कई राउंड फायरिंग की. गोली लगने के बाद परिजन सरपंच संजय दूहन को हिसार के सपरा अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने सरपंच को मृत घोषित कर दिया. हत्या के मामले को पूर्व सरपंच से चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है.  

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सरपंच
जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान व कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन रविवार को अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर नारनौंद के भैणी अमीरपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. रात को करीब पौने 9 बजे तक उनकी कार पूर्व सरपंच महाबीर के घर के पास पहुंची तो बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और सरपंच पर गोलियां बरसा दीं. इसके बाद बदमाश अपनी कार लेकर फरार हो गए.

गांव में मचा हड़कंप
गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया. ग्रामीण तुरन्त घटना स्थल की ओर दौड़े. सरपंच संजय दूहन को खून से लथपथ हालत में हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सरपंच संजय दूहन को करीब 6 गोलियां लगी. जिसमें से 5 गोलियां उनके पेट पर लगी.

पूर्व सरपंच के परिवार से चल रही है रंजिश
सरपंच संजय दूहन पूर्व सरपंच महावीर के परिवार में लंबे समय से चुनावी रंजिश चल रही है. वहीं हांसी पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है. हांसी डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि 3 टीमों का गठन कर मामले की जांच में लगाया गया है. वहीं घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है. इसके साथ ही हमलावरों की जानकारी जुटाई जा रही है.

(कुलदीप सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर की केंद्र सरकार को चेतावनी- ‘जिस तरह से निहत्थे...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget