एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछनी शुरु, कल होगी अरविंद केजरीवाल की रैली

Himanchal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर बिसात बिछनी शुरु हो चुकी है.तमाम सियासी दल अब अपने-अपने मोहरो को फिट करने में जुट गये हैं.

Himanchal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर बिसात बिछनी शुरु हो चुकी है. तमाम सियासी दल अब अपने-अपने मोहरो को फिट करने में जुट गये हैं. इसी कड़ी में 22 अप्रैल को जहां बीजेपी(BJP) का रोड शो और जनसभा हो रही है तो वहीं आप ने भी एक विशाल जनसभा करवाने का फैसला ले रखा है. आम आदमी पार्टी(APP) प्रदेश के सबसे बड़ जनपद कांगड़ा(Kangra) के सियासी समीकरणों को भुनाने की खातिर कांगड़ा में डेरा डाल चुकी है. यहां शनिवार को शाहपुर(Shahpur) विधानसभा क्षेत्र के चम्बी ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिये आप के तमाम बड़े नेता जुट चुके हैं. आज हिमाचल प्रदेश आप के चुनाव प्रदेश प्रभारी सत्येंद्र जैन ने मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि 23 अप्रैल को होने वाली केजरीवाल की रैली ऐतिहासिक होगी. यहां प्रदेश भर से आप के कार्यकर्ता जुटेंगे. 

ईडी के छापेमारी के आरोपों पर सत्येंद्र जैन निदेशक पद से दिया इस्तीफा 
 
इस दौरान अपने ऊपर लगे ईडी के छापेमारी के आरोपों पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि 21 जनवरी 2013 को आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया था और 31 जुलाई को तमाम कंपनियों के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि ऐसा कोई रूल नहीं था, ऐसा कोई कानून नहीं था. कि आप चुनाव लड़ने से पहले किसी निजी औहदे से इस्तीफा दे दो. बावजूद इसके फिर भी मैने किया. 
 
खालिस्तान और आतंकवादी संगठनों के बिल्कुल खिलाफ है पार्टी: सत्येंद्र जैन
 
इस दौरान मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि हिमाचल में हिमाचल मॉडल ही आम आदमी पार्टी सरकार बनने पर लाएगी. इसमें दिल्ली और पंजाब की अच्छी कारगुजारियों को भी शरीक किया जायेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, बागवानी और हाइड्रो पर यहां काम करने की बेहद जरूरत है. हिमाचल में जो सरकार हमें बिजली की दरों को मुफ्त करने के लिये किसी सरकार को कॉपी नहीं करेंगे यहां भी 3 सौ यूनिट ही मुफ्त करेंगे समूचे प्रदेश में करेंगे. पहले बीजेपी और कांग्रेस हमारी नीतियों का विरोध करती हैं. बाद में यही लोग हमें कॉपी करते हैं. लेकिन यहां असली और डुप्लीकेट में ज्यादा अंतर होता है. हमें कॉपी करो तो पूरा करो अन्यथा क्या लाभ, आप जनता का पैसा जनता पर ही खर्च कर रही है, खालिस्तान और आतंकवादी संगठनों के बिल्कुल खिलाफ है पार्टी.
 
यह भी पढ़े-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget