एक्सप्लोरर

Haryana Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा में मंत्री संदीप सिंह को लेकर विपक्ष का हंगामा, खट्टर बोले- ‘हम बोले तो धज्जियां उड़ जाएंगी’

Haryana Assembly Session: विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्ष ने मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग की. वहीं विपक्ष नूंह हिंसा पर चर्चा के लिए भी अड़ा हुआ है.

Haryana News: आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन है. मानसून सत्र की शुरूआत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने पर एथलीट नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि नीरज ने हरियाणा सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है. वहीं विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह भी नजर आए. विपक्ष ने जूनियर महिला कोच के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों से घिरे संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा किया. 

‘हमने बोलना शुरू किया तो धज्जियां उड़ जाएंगी’
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे है मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उन्हें स्वंय ही इस्तीफा दे देना चाहिए, या फिर मुख्यमंत्री को खुद संदीप सिंह से इस्तीफा मांग लेना चाहिए. हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विपक्ष हमें किसी पर एक्शन लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता. हमने अगर बोलना शुरू किया तो धज्जियां उड़ जाएंगी. 

‘सीएम की लोकतांत्रिक भाषा नहीं’
सीएम खट्टर के बयान से विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया. हुड्डा ने कहा कि सीएम की यह भाषा लोकतांत्रिक भाषा नहीं है. 

‘नूंह हिंसा पर चर्चा पर अड़ा विपक्ष’
विपक्ष नूंह हिंसा को लेकर खट्टर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है. जिसको लेकर कांग्रेस ने सदन में नूंह हिंसा पर चर्चा की भी मांग की लेकिन स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने मामला हाई कोर्ट में होने के चलते चर्चा से इंकार कर दिया. 

‘डॉक्टर की मैपिंग करवाने वाला हरियाणा पहला राज्य’
वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पीएचसी और अन्य अस्पतालों की जरूरत के हिसाब से स्थापना के लिए मैपिंग करवाने का फैसला किया है. डॉक्टर की मैपिंग करवाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बनेगा. 

यह भी पढ़ें: Nuh Braj Mandal Jalabhishek Yatra: नूंह में बृजमंडल यात्रा को लेकर आया एडीजी ममता सिंह का बयान, बोली- किसी भी जमावड़े की परमिशन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget