एक्सप्लोरर

Randeep Surjewala News: रणदीप सुरजेवाला हाजिर हों! हेमा मालिनी पर टिप्पणी के बाद HSCW का नोटिस

Randeep Surjewala Remarks: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी को लेकर की गई एक टिप्पणी से आलोचना को दावत दे दी है. अब उन्हें महिला आयोग ने तलब किया है.

Haryana News: यूपी के मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) को लेकर की गई टिप्पणी मामले में हरियाणा की राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) से जवाब मांगा है. आयोग ने उनसे कहा है कि वह 9 अप्रैल को पंचकुला स्थित दफ्तर आकर मामले में स्पष्टीकरण दें. सुरजेवाला के बयान को लेकर बीजेपी उनपर हमलावर है. वहीं, सुरजेवाला का आरोप है कि बीजेपी के आईटी सेल ने उनके वीडियो को कांट-छांटकर दिखाया है. 

राज्य महिला आयोग ने सुरेजवाला के नाम नोटिस जारी करते हुए लिखा, ''आपको सूचित किया जाता है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग राज्य स्तर की वैधानिक सरकारी संस्था है जिसका गठन हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियन 2012 के तहत किया गया है. ताकि राज्य की महिलाओं की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा की जा सके. आयोग आपने जनादेश के अनुसार अन्य बातों के साथ महिलाओं के लिए मौजूदा कानूनी सुरक्षा को लागू करना, उपचारात्मक विधायी उपायों की सिफारिश करना और सरकार को महिलाओं से संबंधित नीतिगत मामलों पर पर सलाह देता है.''

महिला की गरिमा को पहुंची ठेस- महिला आयोग
आयोग ने आगे लिखा, ''अध्यक्ष हरियाणा राज्य महिला आयोग के आदेशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि विभिन्न न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रकाशित विषयहीन खबर पर आयोग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियन 2012 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत स्व संज्ञान लिया है जिसमें आपने हेमा मालिनी (कलाकार) के लिए अभद्र भाषा और टिप्पणी का प्रयोग किया है जो कि एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अशोभनीय है. आपसे यह अनुरोध किया जाता है कि आप 9 अप्रैल को सुबह 10.30  बजे के आयोग के कार्यालय में पहुंचकर मामले में स्पष्टीकरण दें.''

सुरजेवाला ने सफाई में कही यह बात
हेमा मालिनी की भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा कि वह क्या कहते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता. विपक्ष का काम ही बयानबाजी करना है. वहीं, बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने लिखा, ''भाजपा की IT Cell को काट-छांट, तोड़-मरोड़, फ़र्ज़ी-झूठी बातें फ़ैलाने की आदत बन गई है, ताकि वो हर रोज़ मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को ख़त्म करने की साज़िश से देश का ध्यान भटका सके.''

ये भी पढ़ेंBajrang Punia News: क्या BJP बीजेपी में शामिल होंगे बजरंग पुनिया? कहा- 'किसी के लिए गप हांकने का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget