एक्सप्लोरर

Rewari Boiler Blast: रेवाड़ी बॉयलर ब्लास्ट हादसे में घायल 4 लोगों ने तोड़ा दम, 10 की हालत गंभीर

Rewari Boiler Blast:धारूहेड़ा के अस्पताल में भर्ती 5 और रोहतक PGI में भर्ती 1 श्रमिक को इलाज के बाद छुट्‌टी मिल गई है. वहीं, इस मामले में दो दिन पहले धारूहेड़ा थाना में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

Haryana Rewari Blast Case: हरियाणा के जिला रेवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली लाइफ लॉन्ग कंपनी में 16 मार्च हो हुए हादसे में बॉयलर का डस्ट कलक्टर फटने से हुए ब्लास्ट में झुलसे करीब 40 कर्मचारियों में से 4 श्रमिकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. 10 से ज्यादा कर्मचारियों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है.

चार कर्मचारियों की हुई मौत
घायलों में 18 कर्मचारी रोहतक पीजीआई तो कुछ दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. इस हादसे में जान गंवाने वालों में यूपी के मैनपुरी निवासी अजय (32), यूपी के बहराइच निवासी विजय (37), यूपी के गोरखपुर निवासी रामू (27), यूपी के फैजाबाद निवासी राजेश (38) शामिल हैं.

चारों की की मौत हो गई है. विजय दिल्ली के सफदरजंग और रामू, अजय, राजेश रोहतक पीजीआई में भर्ती थे. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, इस हादसे में कुल 40 कर्मचारी झुलसे थे. इनमें 10 श्रमिक रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर, 20 कर्मचारी पीजीआई रोहतक और 4 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ठेकेदार के खिलाफ हो चुकी है एफआईआर
धारूहेड़ा के अस्पताल भर्ती 5 और रोहतक पीजीआई में भर्ती एक श्रमिक को इलाज के बाद हालत ठीक होने पर अस्पताल से छुट्‌टी भी मिल चुकी है. वहीं इस मामले में दो दिन पहले धारूहेड़ा थाना में कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है. 

इस मामले में गठित की गई कमेटी भी जांच कर रही है. हादसे में झुलसे कर्मचारी की मानें तो बताया कि हादसे के वक्त कंपनी में लगा बड़ा इमरजेंसी गेट बंद था. इसकी वजह से आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें फंस फंसे रहे.

16 मार्च को हुआ था हादसा
आपको बता दें कि शनिवार (16 मार्च) की शाम हुए लाइफ लॉन्ग कंपनी में हुए बॉयलर फटने के बाद हुए ब्लॉस्ट से 40 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. इनमें 23 कर्मचारियों की गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था जबकि अन्य कर्मचारियों में कुछ नागरिक अस्पताल तो कुछ का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यूपी के जिला गोंडा में थाना तरबगंज के अधीन आने वाले सेझिया रेतादलसिंह निवासी राजकुमार (24) भी इस हादसे में झुलसा था. उसने बताया कि 16 मार्च को करीब 60-70 कर्मचारी कंपनी में काम कर रहे थे. समय शाम 5.45 पर बॉयलर डस्ट कलक्टर फट गया. ये बॉयलर डस्ट कलक्टर पहले भी दो बार फट चुका था. उस वक्त कोई नुकसान नहीं हुआ था.

कंपनी पर लगा लापरवाही का आरोप
तब भी ठेकेदार और कंपनी मालिकों को इसे ठीक कराने बारे अवगत करवाया था. साथ ही बताया कि था कि इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन इसकी देख रेख पर कोई ध्यान नहीं देकर लापरवाही की. अगर कंपनी मालिक और ठेकेदार समय पर सफाई व देख रेख करते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता. धारूहेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि हादसे में झुलसे 4 कर्मचारियों की उपचार के दौरान मौत हुई है.

राजेश यादव की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Punjab: मूसेवाला के पिता के आरोपों का प्रताप सिंह बाजवा ने किया समर्थन, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी
पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget