एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Clash: नूंह हिंसा में अबतक 6 की मौत, 116 गिरफ्तार, CM बोले- चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही पैनी नजर

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि नूंह हिंसा मामले में अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी आज रिमांड ली जाएगी. सुरक्षाबलों की 50 कंपनियों को भी चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बुधवार दोपहर नूंह हिंसा (Haryana Nuh Violence) पर नई जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि, 'नूंह घटना में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं. राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात की गई हैं. केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरीदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं. 

गिरफ्तार लोगों का आज होगा रिमांड

सीएम खट्टर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी आज रिमांड ली जाएगी. ताकि इस हिंसा में शामिल और भी लोगों का पता लगाया जा सके और उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. आम नागरिकों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है. उस सुरक्षा के लिए हमारी सुरक्षा एजेसियां और हरियाणा पुलिस सतर्क है. बाकि हरियाणा में जहां भी छिटपुट घटनाएं हुई है वो उसपर भी नियंत्रण कर लिया गया है. अभी स्थिति समान्य बनी हुई है. मेरी जनता से अपील है कि वे शांति बनाए रखें क्योंकि आपसी तनाव में भाईचारा बिगड़ता है, भाईचारा बनाकर रखने में ही प्रदेश की खुशहाली है और किसी भी तरह की घटना को आगे ना बढ़ने दें.

मामले को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम

वहीं नूंह हिंसा को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यात्रा के आयोजकों की तरफ से स्थानीय प्रशासन को यात्रा में इतनी भीड़ जुटने की जानकारी नहीं दी गई थी. वरना प्रशासन द्वारा इसको लेकर व्यवस्था की जाती. वहीं उन्होंने कहा कि इस तरफ का घटनाक्रम हरियाणा में पहले कभी नहीं हुआ है. मेवात का भी इतिहास रहा है कि उसने देश की एकता और अखंडता का साथ दिया है. चौटाला ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, अपराधी भी नहीं पाएगा भाग, सड़क सुरक्षा फोर्स ऐसे करेगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget