एक्सप्लोरर

Haryana: ग्रुप-सी के लिए अग्निवीरों को नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा, हर साल मिलेगी सब्सिडी

Haryana Govt On Agniveer: हरियाणा कैबिनेट में अग्निवीरों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं. सैनी सरकार ने वार्षिक सब्सिडी देने का फैसला लिया है. साथ ही रोजगार में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

Haryana Cabinet On Agniveer: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी की सरकार ने बड़ा दांव खेला है. प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अग्निवीरों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. हरियाणा कैबिनेट में अग्निवीरों को कई स्तरों पर प्राथमिकता देने की बात कही गई है. 

हरियाणा सरकार ने अपने फैसलों में अग्निवीरों के रोजगार को लेकर खास ध्यान रखा है. नौकरियों में छूट देने के साथ ही आरक्षण को लेकर भी फैसला लिया गया है. 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ''मंत्रिमंडल में अग्निवीर को लेकर भी मंजूरी दी गई है. पिछले दिनों हमने कुछ घोषणाएं अग्निवीर को लेकर की थी कि हरियाणा पुलिस में सिपाही, खनन गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वॉर्डन और एसपीओ, 10 फीसदी हॉरिजॉन्टल आरक्षण दिया जाएगा. इस बात की हमने घोषणा की थी.

ग्रुप सी के पदों में 5 फीसदी और ग्रुप बी में भी 1 फीसदी हॉरिजॉन्टल आरक्षण दिया जाएगा. इसकी भी मंजूरी आज कैबिनेट में दी गई है.''

उन्होंने आगे कहा, ''अग्निवीरों को ग्रुप सी के पदों में भर्ती के लिए ली जानें वाली लिखित परीक्षा से छूट दी गई है. इसके अलावा अगर अग्निवीर के पास आवश्यक कौशल प्रमाण पत्र होगा तो उसे स्किल टेस्ट से छूट दी जाएगी. भर्ती के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है. अग्निवीर जो पहले बैच के होंगे, उनकी आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है. 

सीएम सैनी ने आगे कहा, ''स्वरोजगार और उद्योग के मामले में भी कई प्रकार के लाभ भी दिए जाएंगे. राज्य सरकार अग्निवीरों को रोजगार देने वाले उद्योगों को 60 हजार रुपये वार्षिक सब्सिडी प्रदान करेगी, बशर्ते वो अग्निवीरों को 30 हजार रुपये मासिक वेतन देता है. अग्निवीरों को हथियार लाइसेंस देने में भी प्राथमिकता दी जाएगी.

कैबिनेट में अग्निवीरों के लिए क्या-क्या बड़े फैसले?

1.अब अग्निवीरों को ग्रुप-सी के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी
2.अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में छूट को मिली मंजूरी 
3.अग्निवीरों को मिलेगी वार्षिक सब्सिडी 
4.अग्निवीरों को प्राथमिकता से देंगे लाइसेंस हथियार 
5.अग्निवीरों को रोजगार में दी जाएगी प्राथमिकता 
6.अग्निवीरों के आरक्षण पर लगी मुहर 
7.भर्ती में आयु सीमा में  दी गई छूट

ये भी पढ़ें:

चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, सीएम सैनी ने सभी फसलों को MSP पर खरीदने को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget