एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, सीएम सैनी ने सभी फसलों को MSP पर खरीदने को दी मंजूरी

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है. इसके लिए मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों को बधाई देना चाहता हूं.

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा दांव चल दिया है. सीएम सैनी ने आज सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दे ही. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों को बधाई देना चाहूंगा कि आज कैबिनेट ने फसलों को MSP पर खरीद के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही सभी फसलों को MSP पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है."

 

इससे पहले रविवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने ये ऐलान किया था कि उनकी सरकार सभी फसलें एमएसपी पर खरीदेगी. वहीं आज उनकी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने 133 करोड़ रुपये का बकाया 'आबियाना' (सिंचाई के लिए नहर का पानी) शुल्क भी माफ कर दिया है." सीएम सैनी ने कहा कि इससे किसानों को प्रति वर्ष 54 करोड़ रुपये का लाभ होगा. उन्होंने 2023 से पहले रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति का सामना करने वाले किसानों को एक सप्ताह के भीतर 137 करोड़ रुपये के लंबित मुआवजे का भुगतान करने की भी घोषणा की. यह राशि किसानों के खातों में डाली जाएगी.

सीएम सैनी ने आगे कहा, "अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए देश में कहीं से भी 'थ्री-स्टार' मोटर खरीदने की अनुमति होगी. वर्तमान में राज्य में 'थ्री-स्टार' मोटर की केवल 10 कंपनियां पंजीकृत हैं. उन्होंने कहा कि इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इसके अलावा बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने पर किसान से ट्रांसफार्मर की कीमत भी नहीं ली जाएगी. उन्होंने कहा कि इन ट्रांसफार्मर को बिजली निगम अपने खर्चे पर बदलेगा. सैनी ने दावा किया कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी है.

उन्होंने कहा, "हमने व्यवस्था में बदलाव किया है और बिना किसी खर्ची-पर्ची के योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर 1,41,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं." मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा 40,000 और पदों को भरने का निर्णय लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget