एक्सप्लोरर

Haryana News: AAP निकाय चुनाव के लिए जल्द करेगी उम्मीदवारों का एलान, अशोक तंवर ने किया यह दावा

Haryana News: आम आदमी पार्टी अपने सिंबल पर हरियाणा निकाय चुनाव लड़ने जा रही है. आप के उम्मीदवारों के नाम का एलान जल्द होगा.

Haryana News: हरियाणा में अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव को हरियाणा में अपनी पकड़ मजबूत करने के मौके के तौर पर देख रही है. आप नेता अशोक तंवर ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विकास, सुशासन, सशक्तीकरण और सौहार्द का मॉडल आज पूरे देश का मॉडल बन चुका है और इसी मॉडल के आधार पर हरियाणा में भी आप की सरकार बनेगी.

अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक बड़ा विकल्प बनकर उभरेगी. तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को पार्टी के चुनावचिह्न पर लड़ेगी. आप नेता ने दावा किया कि चुनावों को लेकर प्रत्याशियों के चयन के लिए बड़े स्तर पर सर्वे का काम जारी है और आगामी दो या तीन दिन में पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाएगी.

अशोक तंवर ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''नोटों के बक्से के सामने मुझे व कुमारी शैलजा को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया गया. जब-जब कांग्रेस पार्टी में चढ़ावा चढ़ता है तब-तब बंदा हटता है, लेकिन जनता व भगवान सब कुछ देख रहा है. एक दिन इन बेईमान लोगों को नतीजे भुगतने होंगे.''

कांग्रेस पर बोला हमला

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में जी-20 नाम का एक गिरोह मोदी के इशारे पर काम करता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और झाड़ू सबकुछ साफ करके रख देगी.

उन्होंने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के दोबारा से जेल जाने पर कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन कानून को भी कुछ ना कुछ रहमदिली अवश्य दिखानी चाहिए थी, क्योंकि ओमप्रकाश चौटाला करीब 90 साल के हो चुके हैं और उन्हें इस प्रकार से सजा दिया जाना कहीं ना कहीं अनुचित सा लगता है.

Sidhu Moose Wala की हत्या के मामले पर बीजेपी ने पंजाब सरकार को घेरा, सुरक्षा कम करने पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget