एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा सरकार की बॉन्ड नीति का 26 दिनों से विरोध कर रहे हैं एमबीबीएस छात्र, आंदोलन में IMA भी हुआ शामिल

Haryana: हरियाणा सरकार की बॉन्ड नीति का विरोध छात्र 26 दिनों से कर रहे हैं. छात्र तर्क दे रहे हैं कि बॉन्ड राशि बड़ी और अनुचित है. उनके इस आंदोलन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी शामिल हो गया है.

Haryana News: हरियाणा सरकार की बॉन्ड नीति की एमबीबीएस छात्रों ने आलोचना की है और सैकड़ों अंडरग्रेजुएट मेडिकल छात्र पिछले 26 दिनों से इसका विरोध कर रहे हैं. नया नियम छात्रों को अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद सात साल तक राज्य सरकार के लिए काम करने के लिए बाध्य करता है. सात साल लंबा समय होता है, इसी को लेकर एमबीबीएस छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

बॉन्ड पॉलिसी के तहत, डॉक्टरों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद एक निश्चित अवधि के लिए राज्य द्वारा संचालित अस्पताल में काम करना जरुरी है. अगर डॉक्टर ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उन्हें राजकीय या मेडिकल कॉलेज को जुर्माना देना होगा. हरियाणा में, सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश के समय 36.40 लाख रुपये के त्रिपक्षीय बॉन्ड पर हस्ताक्षर करना होता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह सात साल तक सरकार की सेवा करेंगे. छात्र नीति का विरोध कर रहे हैं और तर्क दे रहे हैं कि बॉन्ड राशि 'बड़ी और अनुचित' है, और सात साल 'लंबा समय' है.

 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बोला- बॉन्ड नीति की हो समीक्षा

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय डॉक्टरों के लिए बॉन्ड नीति को खत्म करने पर काम कर रहा है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने भी कहा है कि जब से बॉन्ड नीति पेश की गई है, देश में चिकित्सा शिक्षा का परिदृश्य बदल गया है, और इसलिए यह समीक्षा के लायक है.फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के संस्थापक डॉ. मनीष जांगड़ा ने कहा, हम इस नीति का विरोध कर रहे हैं क्योंकि सात साल लंबा कार्यकाल होता है और वह उम्मीद कर रहे हैं कि डॉक्टर सात साल के लिए बंधुआ मजदूर बन जाएंगे. कुल 1,200 में से हरियाणा में डॉक्टरों की रिक्तियों के लिए 8,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. अगर सरकार राज्य में डॉक्टरों के संकट के बारे में सोचती है, तो वह इस तरह के अमानवीय बंधन के बजाय उन सभी का चयन क्यों नहीं करते, जिन्होंने आवेदन किया था.

छात्रों के आंदोलन में आईएमए भी हुआ शामिल

बता दें कि शनिवार को छात्रों के आंदोलन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी शामिल हो गया. आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ. जयेश लेले और आईएमए की हरियाणा अध्यक्ष डॉ. पुनीता हसीजा और अन्य लोगों के साथ पीजीआईएमएस, रोहतक में आंदोलनरत छात्रों के साथ शामिल हुए. डॉ. सिंह ने छात्रों को आश्वासन दिया कि देश भर में पूरी चिकित्सा बिरादरी (चिकित्सा से जुड़े लोग) विरोध का समर्थन करती है. छात्रों की मांगें पूरी होने तक आईएमए के डॉक्टर राज्य के सभी जिलों में क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे.

Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, पंचकुला में बीजेपी को झटका, गंवाई 10 सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget