एक्सप्लोरर

Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, पंचकुला में बीजेपी को झटका, गंवाई 10 सीटें

हरियाणा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित किए गए जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी ने अंबाला, यमुनानगर और गुरुग्राम सहित सात जिलों में जिला परिषद की 102 में से 22 सीटों पर जीत हासिल की.

Haryana Panchayat Election 2022: हरियाणा पंचायत चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवारों ने राज्य में जिला परिषदों की कई सीटों पर जीत दर्ज की. एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचित उम्मीदवारों के नामों की अधिसूचना हरियाणा राज्य सरकार के गजट में 30 नवंबर से पहले जारी कर दी जाएगी. पार्टी के एक नेता के अनुसार, सत्तारूढ़ बीजेपी ने अंबाला, यमुनानगर और गुरुग्राम सहित सात जिलों में जिला परिषद की 102 में से 22 सीटों पर जीत हासिल की.

हालांकि, पार्टी को पंचकूला में झटका लगा, जहां उसे जिला परिषदों की 10 सीटें गंवानी पड़ीं. वहीं AAP पंचायत चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रही और उसने सिरसा, अंबाला, यमुनानगर और जींद सहित कुछ जिलों में जिला परिषद की 15 सीटों पर जीत दर्ज की है. AAP ने जिला परिषद की लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं इनेलो, जिसने जिला परिषद की 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था उसने चुनावों में 14 सीटों पर जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस ने अपने पार्टी चिन्ह पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ा था.

करण चौटाला 600 से अधिक मतों से जीते
राजनीतिक दलों ने यह भी दावा किया कि जिन उम्मीदवारों का उन्होंने समर्थन किया था, उन्होंने जिला परिषद की कई सीटों पर जीत दर्ज की है. कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने जिला परिषद चुनावों में जीत दर्ज की, जिससे राजनीतिक दलों को झटका लगा. सिरसा के जिला परिषद के वार्ड नंबर छह से इनेलो नेता और ऐलनाबाद सीट से विधायक अभय चौटाला के बेटे करण चौटाला 600 से अधिक मतों से जीते. चुनाव परिणामों के बाद करण चौटाला ने चुनाव में अपनी जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया.

रामकरण कला के बेटे कंवरपाल जीते
शाहबाद जिला परिषद के वार्ड नंबर एक से जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधायक रामकरण कला के बेटे कंवरपाल जीते. हारने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी की पत्नी हैं, जिन्हें अंबाला जिला परिषद के वार्ड नंबर 4 से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पराजित किया. राज्य में 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के चुनाव तीन चरणों में हुए थे. हरियाणा में 22 जिला परिषद हैं, जिनमें 411 सदस्य हैं. ये सदस्य 22 जिला परिषदों के प्रमुखों का चुनाव करेंगे.

ओ.पी. धनखड़ ने उम्मीदवारों को बधाई दी
राज्य में 143 पंचायत समितियां हैं, जिनमें 3,081 सदस्य हैं जो अपने-अपने प्रमुखों का चुनाव करेंगे. मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी. चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओ.पी. धनखड़ ने कहा कि जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए ज्यादातर स्थानों पर बीजेपी उम्मीदवारों और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को चुना गया है. उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी.

केजरीवाल ने AAP उम्मीदवारों दी बधाई
AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिला परिषद चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उनकी जीत के लिए बधाई दी. केजरीवाल ने एक ट्वीट में उनसे पूरे समर्पण के साथ लोगों के लिए काम करने को कहा. AAP सांसद और पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि AAP ने जिला परिषदों की 15 सीटें जीती हैं. उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है. इस बीच हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि राज्य में 143 पंचायत समितियों के 3,081 सदस्यों में से 117 पहले ही सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं.

इतने लोगों ने लड़ा चुनाव
राज्य में 2,964 सदस्यों के शेष पदों के लिए 11,888 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. उन्होंने कहा कि 22 जिला परिषदों के 411 सदस्यों के लिए चुनाव हुए थे और इन पदों के लिए 3,072 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. धनपत सिंह ने कहा कि सभी 22 जिलों के 143 प्रखंडों में जिला परिषद के 411 सदस्यों और पंचायत समितियों के शेष 2,964 सदस्यों के चुनाव के लिए मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित उम्मीदवारों के नामों की अधिसूचना 30 नवंबर से पहले हरियाणा राज्य सरकार के राजपत्र (गजट) में विधिवत जारी कर दी जाएगी. इससे पहले प्रत्येक चरण में मतदान के तुरंत बाद पंच और सरपंच के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे.

Haryana Politics: हरियाणा सरकार ने किसानों पर दर्ज सभी मामले वापस लेने का वादा पूरा नहीं किया- भूपेंद्र हुड्डा
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget