एक्सप्लोरर

School Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, ईद के दिन भी खुला है स्कूल

Haryana School Bus Accident: ईद के दिन महेंद्रगढ़ के कनीना में जीएल पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई. इस एक्सीडेंट में 25 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं.

Mahendragarh School Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई. सूत्रों के अनुसार हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है.

महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई. इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई.

शराब के नशे में था स्कूल बस का ड्राइवर
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्कूल बस का ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था. लोगों का कहना है कि बस काफी तेज स्पीड में चल रही थी और संतुलन खोने के बाद पेड़ से टकरा गई. इससे बड़ा हादसा हुआ और कई बच्चे गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं. 

पुलिस ने कही जांच की बात
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 20-25 बच्चे थे. घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया. अभी मामले की जांच जारी है ड्राइवर नींद में था या नहीं या उसने नशा किया था, इसकी जांच होगी. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां है. उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्टी नहीं की. 

यह भी पढ़ें: Haryana: प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के इस्तीफे पर बोले JJP नेता दुष्यंत चौटाला, 'मैंने तो तीन महीने पहले ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget