एक्सप्लोरर

Haryana: गृह मंत्री विज का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'चर्चा ना करके सिर्फ शोर मचाती है कांग्रेस'

Haryana News: गृह मंत्री अनिल विज ने भारत जोड़ो यात्रा, हाथ जोड़ो यात्रा और अडानी मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. विज ने कहा कांग्रेस बस शोर मचाती है चर्चा तो करती नहीं.

Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने  एक बार कांग्रेस पर निशाना साधा है. दिल्ली के हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चर्चा करने से बचती है. कांग्रेस चर्चा ना करके सिर्फ शोर मचाती है क्योंकि चर्चा करने के लिए ज्ञान होना चाहिए कांग्रेस के पास ना तो ज्ञान है और ना ही जानकारी. विज ने  कहा कि कांग्रेस पर ‘थोथा चना बाजे घना’ की कहावत सही चरितार्थ होती है. 

भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना
गृह मंत्री अनिल विज ने  कांग्रेस पर एयर कंडीशन कमरों में राजनीति करने का आरोप लगाया है. विज ने कहा कांग्रेस नेताओं के बस का नहीं है सड़कों पर राजनीति करना. वही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि यात्रा निकालने से क्या असर हुआ, पता ही नहीं लगा कौन आया और कौन गया. लोकनायक जयप्रकाश के समय में जब यात्राएं निकलती थी तो देश हिल जाता था. भारत जोड़ो यात्रा से तो अब तक कुछ नहीं हुआ. 

कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा पर भी बोले विज
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के अलावा विज ने कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा के जरिए हरियाणा के कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा विज ने कहा कि दूसरों से हाथ मिलाने से पहले अपने हाथ तो मिला लो, पहले कुमारी शैलजा, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी और रणदीप सूरजेवाला तो हाथ मिला लें, कांग्रेस के खुद के नेताओं के साथ मिले नहीं है दूसरों से क्या हाथ मिलाएंगे. 

अडानी मामले पर भी बोले विज
अडानी मामले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस कमेटी बनाए जाने जांच करने की मांग कर रही है. उन्होंने कहा फैसले चर्चा होने के बाद होते है, पहले कांग्रेस इसको लेकर चर्चा करें फिर देखें क्या नतीजा निकलता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चर्चा तो करती नहीं है बस शोर मचाती है. 

यह भी पढ़ें: Haryana News: राम रहीम को मिली बड़ी राहत, SGPC ने वापस ली परौल रद्द करने वाली याचिका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget