एक्सप्लोरर

Haryana News: राम रहीम को मिली बड़ी राहत, SGPC ने वापस ली परौल रद्द करने वाली याचिका

SGPC ने हाईकोर्ट की आपत्ति के बाद राम रहीम की पैरोल के खिलाफ लगाई गई याचिका को वापस ले लिया है. अब उनका कहना है वो याचिका में कमियों को दूर कर जल्द ही नई पिटीशन दायर करेंगे.

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) को बड़ी राहत मिली है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सोमवार शाम अपनी याचिका वापस ले ली है जिसमें राम रहीम की परौल रद्द करने की मांग की गई थी. बताया जा रहा है हाईकोर्ट ने इस याचिका पर आपत्ति जताई जिसके बाद इसे वापस ले लिया गया. चौथी बार पैरोल मिलने पर डेरा प्रमुख के साथ-साथ हरियाणा सरकार से भी सवाल किए जा रहे थे.

हालांकि SGPC के पदाधिारियों ने साफ कहा है कि अब वो याचिका में कमियों को दूर कर जल्द ही नई पिटीशन दायर करेंगे. SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने राम रहीम पर सिखों की आस्था को भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक तरफ तो राम रहीम को साल में चौथी बार पैरोल दी जा रही है. वहीं दूसरी ओर, जब राम रहीम के जगह कोई अन्य सिख कैदी एक बार पैरोल लेने के बाद दूसरी बार पैरोल मांगता तो उसे यह कहकर मना कर दिया जाता है कि अभी छुट्टी काटकर आए हो.

पैरोल के दौरान 3 गाने लॉन्च

बताते चलें कि साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के आरोप में सजा काट रहा राम रहीम साल 2022 में 91 दिन जेल से बाहर रहा. जबकि उसे उम्रकैद की सजा दी गई. इससे पहले 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए थे. अभी राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रह रहा है.

राम रहीम ने SGPC को दी थी चुनौती

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पैरोल के खिलाफ याचिका लगाने पर डेरा प्रमुख का भी बयान सामने आया था. उन्होंने बिना नाम लिए SGPC को चुनौती देते हुए कहा था कि आप सिर्फ अपने धर्म के लोगों का नशा छुड़वा दो, हमारा चैलेंज है, आ जाओ खुले मैदान में. राम रहीम ने कहा था राम नाम से नशा छुड़वाओं, ताकि समाज सुधर जाए बाकि बातें तो बाद में करते रहना. 

यह भी पढ़ें: Rewari News: सौतली मां से बात-बात पर हो जाता था झगड़ा, एक दिन बेटी ने कर दिया ऐसा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget