एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वालों पर चलेगा कानून का डंडा, सजा के साथ होगा जुर्माना

Haryana Protest News: हरियाणा में शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा. इसके तहत सजा और जुर्माने का भी प्रावधान होगा. शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार कानून ला सकती है.

Haryana News: अक्सर देखा जाता है कि सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए लोग किसी हत्या या दुर्घटना का शिकार हुए लोगों का शव रखकर प्रदर्शन करते हैं. लेकिन, अब हरियाणा में ऐसा नहीं होगा, क्योंकि सरकार इस तरह के विरोध-प्रदर्शनों पर अब कानून बनाने जा रही है. इस कानून के तहत अब सार्वजनिक जगहों पर शव के साथ विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगने वाला है. इसमें शव के साथ प्रदर्शन करने पर सजा का साथ-साथ जुर्माना भी हो सकता है. वहीं पुलिस को भी इस मामले में सख्ती बरतनी होगी. विरोध-प्रदर्शन की आशंका होने पर उन्हें शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करनी होगी. शीतकालीन सत्र के दौरान हरियाणा सरकार (Haryana Government) ये कानून ला सकती है.

गौरतलब है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से अक्सर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं. इसकी वजह से खूब हंगामा भी होता है तो सड़कों पर जाम भी लग जाता है. अभी तीन दिन पहले भी हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर की हत्या के बाद शव के साथ प्रदर्शन किया गया था. उससे पहले भिवानी में भी एक हत्या के बाद ही हुआ था. गृह विभाग ने अब इस बिल पर काम शुरू कर दिया है.

एक साल की सजा का भी हो सकता है प्रावधान

इस बिल के मुताबिक शव के साथ विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है. विरोध प्रदर्शन करने की स्थिति में परिजनों को शव का पहले अंतिम संस्कार करना होगा. वो अगर ऐसा नहीं करते तो एक साल की कारावास की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने तक का प्रावधान है. परिवार के साथ-साथ अगर कोई संगठन या फिर परिवार से बाहर के लोग भी अगर शव के साथ प्रदर्शन करते हैं तो उसपर भी कार्रवाई की जा सकती है. 

प्रशासन की जिम्मेदारी भी होगी तय

इस बिल के तहत प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी. अगर परिजन शव नहीं लेते और विरोध प्रदर्शन पर अड़े रहते हैं तो अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. थाना एसएचओ को अगर लगता है कि शव का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन के लिए किया जा सकता है तो इसकी जानकारी डीएसपी को देनी होगी. इसके बाद डीएसपी एसडीएम को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित करेंगे. पहले डीएसपी एसडीएम मिलकर परिजनों से शव के अंतिम संस्कार के लिए आग्रह करेंगे. अगर फिर भी वो नहीं मानते तो प्रशासन 12 घंटे के अंदर शव का अंतिम संस्कार कर देगा. 

यह भी पढ़ें: Haryana Poisonous Liquor Case: शराब कांड को लेकर खट्टर सरकार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, मांगों को लेकर दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget