एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा की चुनावी राजनीति में बड़ा उलटफेर, चार निर्दलीय MLA करेंगे I.N.D.I.A गठबंधन का समर्थन 

हरियाणा के जिन विधायकों ने INDIA गठबंधन का समर्थन करने की घोषणा की है उनमें, बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद, दादरी से सोमवीर सांगवान, पुंडरी से रंधीर गोलन और नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर शामिल है.

Haryana Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी, आईएनएलडी व अन्य दलों के बीच चुनावी जीत को लेकर सियासी घमासान चरम पर है. इस बीच बड़ी खबर यह है कि हरियाणा के 4 निर्दलीय विधायक INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों का करेंगे समर्थन. 

जिन विधायकों ने INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है उनमें, बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद, दादरी विधायक सोमवीर सांगवान, पुंडरी विधायक रंधीर गोलन और नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर का नाम शामिल है. चारो विधायक मंगलवार शाम चार बजे इसकी आधिकारिक घोषणा प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ रोहतक में करेंगे.

बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें!

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान से पहले चार निर्दलीय विधायकों के पालाबदला को भारतीय जनता  पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. ऐसा इसलिए कि जब नायब सैनी हरियाणा के सीएम बने थे तो इन  निर्दलीय विधायकों ने उनका समर्थन देने का ऐलान किया था. अब हरियाणा में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  

निर्दलीय विधायकों ने नायब को दिया था समर्थन

अब चार निर्दलीय विधायकों ने अपना स्टैंड बदलते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को समर्थन दे दिया है. बीजेपी का जेजेपी से गठबंधन टूटने के बाद चार निर्दलीय विधायकों ने ही बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बावजूद मंत्रिमंडल में बीजेपी ने किसी भी निर्दलीय विधायक को जगह नहीं दी थी. इस बात को लेकर निर्दलीय विधायक निराश थे. 

बीजेपी के सामने बहुमत का खतरा!

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं. बीजेपी के पास 41 विधायक हैं. जननायक जनता पार्टी के पास 10 विधायक हैं. सात निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का साथ दिया था. बीजेपी को एक हलोपा विधायक का भी समर्थन है. बहुमत का आंकड़ा 46 है. कांग्रेस के 30 और इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक-एक विधायक के अलावा सात निर्दलीय विधायक हैं. 

(ओमपाल की रिपोर्ट)

गुरुग्राम लोकसभा से कुल 30 प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन, कब आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिह्न?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget