एक्सप्लोरर

Haryana Diwas 2023: हरियाणा दिवस पर PM Modi मोदी समेत इन बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, जानें- क्या कहा?

Haryana Formation Day 2023: आज हरियाणा को पंजाब से अलग होकर एक नया राज्य बने 57 साल पूरे हो गए हैं. इसको लेकर तमाम बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

Haryana Day 2023: आज हरियाणा दिवस मनाया जा रहा है. 1 नवंबर 1966 को पंजाब (Punjab) से अलग होकर हरियाणा अस्तित्व में आया था. आज हरियाणा को अलग प्रदेश बने हुए 57 साल पूरे हो गए हैं. हरियाणा आज अपना 58वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर उनकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, "इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं. मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर यह राज्य नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे."

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दीं शुभकामनाएं

वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी हरियाणा दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "चाहे युद्ध क्षेत्र हो या खेल का मैदान, हरियाणा ने सदैव भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है. हरियाणा के शौर्य, संस्कृति और प्रतिभावान खिलाड़ियों पर पूरे देश को अभिमान है. पिछले एक दशक में हरियाणा ने विकास, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं. राज्य के स्थापना दिवस पर हरियाणावासियों को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं."

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही ये बात

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा, "वीर जवानों और कर्मठ किसानों की धरा, वीरभूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं. पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर है."

सीएम खट्टर ने भी दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "सबतै पहलां सबनै राम-राम, प्रदेश मै म्हारे हरि का नाम, पगड़ी बढ़ाती म्हारी शान, दामण-चुंदड़ी का सै म्हारा परिधान, देश की रखवाली करते म्हारे वीर-जवान, लहलहाती फसलां मै म्हारे किसानां की पहचान, सबतै ज़्यादा मेडल लेकै आवैं म्हारे धाकड़ पहलवान, दादा लख्मी चंद बरगै कलाकार सै म्हारा मान, गीता उपदेश स्थली हरियाणा की धरती म्हारा अभिमान, मेरे परिवार, प्यारे प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की हृदय तल से बधाई और शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें: Panjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के कार रखने पर लगाया बैन, छात्रसंघ अध्यक्ष ने दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget