एक्सप्लोरर

बॉक्सर मनोज कुमार के भाई इस विधानसभा सीट से ठोकेंगे ताल? कांग्रेस से मांगा टिकट

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधासभा चुनाव की तारीखों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार विधानसभा चुनाव से सियासत में एंट्री की तैयारी में जुटे हैं.

Haryana Assembly Election 2024: बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है.  बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण विजेता मुक्केबाज मनोज कुमार के बड़े भाई हैं. वह आगामी विधानसभा चुनाव के जरिये सियासत के मैदान में एंट्री मारने की तैयारी कर रहे हैं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजेश कुमार राजौंद  हरियाणा के कैथल जिले के राजोंद गांव के रहने वाले है. 41 वर्षीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार प्रदेश की कलायत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं. कांग्रेस से टिकट हासिल करने के लिए उन्होंने समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में राजेश कुमार राजौंद ने कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा से मुलाकात की है. 

कलायत से लड़ना चाहते हैं चुनाव
इस मौके पर राजेश कुमार राजौंद ने कहा, "मैं मुख्यधारा सियासत में शामिल होना चाहता हूं." उन्होंने का कि मेरा मानना है कि इलेक्ट्रोल पॉलिटिक्स के जरिये हम समाज को सशक्त सशक्त बनाने में अहम योगदान दे सकते हैं. 

बता दें, राजेश कुमार राजौंद जिस कलायत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, यह सीट वर्तमान में बीजेपी के कब्जे में है. इस सीट पर वर्तमान में कमलेश ढांडा विधायक है. कमलेश ढांडा की अगुवाई में बीजेपी ने पहली बार साल 2019 में कलायत विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. इस सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार साल 2005 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज किया था. कलायत विधानसभा कैथल जिले का हिस्सा है. 

कौन हैं राजेश कुमार राजौंद?
सियासत में एंट्री करने की तैयारी में जुटे राजेश कुमार राजौंद अपने भाई मनोज कुमार के निजी कोच रहे हैं, उन्होंने मनोज को साल 2016 के रियो ओलंपिक में ट्रेनिंग दी थी. उनकी कोचिंग में मनोज प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे.
 
कुरुक्षेत्र में साल 2013 में राजेश कुमार राजौंद ने एक बॉक्सिंग एकेडमी की स्थपाना की. इस एकेडमी में वह शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के साथ पड़ोसी कैथल जिले के एथलीटों को ट्रेनिंग देते हैं. इसके अलावा राजेश कुमार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कोच के पद पर तैनात हैं. उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस से टिकट मिलने पर यूनिवर्सिटी से वह नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट  (NOC) हासिल कर लेंगे.

हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव 1 अक्टूबर 2024 को होगा और रिजल्ट अक्टूबर को आएंगे. हालांकि हरियाणा में विधानसभा चनाव की तारीखों में बदलाव की अटकलें लग रही हैं.

ये भी पढ़ें: Haryana Election 2024: हरियाणा में किसका खेल खराब करेंगे चंद्रशेखर आजाद? समझें पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget