एक्सप्लोरर

Haryana Corona Guideline: हरियाणा में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन, बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने किया ये फैसला

Haryana Corona New Guideline: हरियाणा में कोरोना केस में बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है.

Anij Vij On Haryana Corona Guideline: देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ने लगे हैं. हरियाणा में भी कोरोना केस में बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है. जहां भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है, उन्हें मास्क पहनना जरूरी है और हमने यह निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 724 है, लेकिन उनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है.

गौरतलब है कि हरियाणा में रविवार को कोरोना के 203 नए केस सामने आए थे. इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 724 तक पहुंच  गई. रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल समेत हरियाणा के 11 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. गुरुग्राम में 99, फरीदाबाद में 30, पंचकूला में 24, यमुनानगर में 13 और जींद में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं.

गुरुग्राम में मिले कोरोना के 99 मरीज

दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन रविवार को गुरुग्राम में 99 कोरोना संक्रमित मिले. वहीं इन्फ्लूएंजा बी के भी मरीज की पुष्टि लगातार दूसरे दिन भी हुई. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वह अपनी तैयारियों को लेकर मुस्तैद है. रविवार को जांच बढ़ने पर पॉजिटिविटी रेट में एक फीसदी से ज्यादा की कमी दर्ज भी की गई है. इसी के साथ गुरुग्राम में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 400 से ज्यादा पहुंच गई.

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3,641 नए केस

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान 3,641 मामले सामने आए, जो रविवार के 3,824 के आंकड़ों की तुलना में मामूली गिरावट पर है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में कोरोना से 1,800 मरीज ठीक हुए, जिसके चलते महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है. राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-Sonipat News: मेहनत से पाया मुकाम, राजमिस्त्री की बेटी बनी जूनियर हॉकी टीम की कप्तान, कभी खाने के भी नहीं होते थे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget