एक्सप्लोरर

Haryana: 'अवैध खनन गिरोह चलाते हैं सुरेंद्र पंवार और दिलबाग सिंह', ED का मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा आरोप

Haryana Politics: सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया है. उन पर और INLD के पूर्व विधायक पर अवैध खनन से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

Haryana News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार (22 जुलाई) को हरियाणा के कांग्रेस विधायक और इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है. इसमें आरोप में कहा गया है कि दोनों दल के विधायक ने अवैध खनन के जरिये करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की है. इस आरोप में ईडी की तरफ से कहा गया है कि हरियाणा में कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके परिवार के सदस्य और सहयोगियों के राज्य के यमुनानगर जिले में एक अवैध खनन गिरोह चलाते हैं. ईडी के मुताबिक, इस अवैध खनन से 500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई है. 

दोनों नेताओं को ईडी कर चुकी है गिरफ्तार
हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट से विधायक 55 वर्षीय सुरेंद्र पंवार को पिछले हफ्ते संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था. फिलहाल कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ईडी की हिरासत में हैं. ईडी के जरिये धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के बाद जनवरी में दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था. 

क्या है मामला?
ईडी का मामला मुबारकपुर रॉयल्टी कंपनी, डेवलपमेंट स्ट्रैटेजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली रॉयल्टी कंपनी, जेएसएम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, पीएस बिल्डटेक और विभिन्न स्टोन क्रशर जैसी खनन पट्टाधारक कंपनियों के जरिये यमुनानगर में रेत, पत्थर और बजरी के 'अवैध' खनन से जुड़ा है. ईडी की यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस के जरिये भारतीय दंड संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई कई प्राथमिकियों से संबंधित है. 

500 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप
ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया, "यमुनानगर क्षेत्र में अवैध खनन का गिरोह विधायक सुरेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके परिवार के सदस्यों और अन्य प्रमुख सहयोगियों के जरिये चलाया जाता है." बयान में दावा किया गया है कि इस मामले में अवैध खनन गतिविधि से कमाई गई संपत्ति 500 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी से मिले BJP सांसद, मोहन लाल बड़ौली ने बताया क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget