एक्सप्लोरर

Nuh Violence: कल नूंह का दौरा करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ितों से मिलेंगे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Haryana News: हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया इसलिए इस तरह की घटना सामने आई है.

Nuh Violence News:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नूंह (Nuh) जिले का दौरा करेगा. यह दौरा पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान (Udai Bhan) नेतृत्व में होगा. कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) से प्रभावित क्षेत्र में शांति और भाईचारा कायम करना है. बता दें कि 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (VHP) की यात्रा पर कुछ लोगों पथराव किए जाने के बाद नूंह में सांप्रदायिक झड़प हुई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. हिंसा पड़ोसी गुरुग्राम में भी फैल गई थी.

उधर, कांग्रेस की राज्य इकाई ने एक बयान में कहा कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदय भान के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नूंह का दौरा करेगा जहां वह हिंसा पीड़ितों और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेगा. इसमें कहा गया है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे. 

कोर्ट की निगरानी में हो जांच- हुड्डा
कांग्रेस ने नूंह हिंसा की हाई कोर्ट के जज की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की है जबकि बीजेपी-जेजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार स्थिति की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेकर कदम उठाती तो यह हिंसा नहीं होती. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रही है. पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि दोषी बख्शे न जाएं और किसी निर्दोष व्यक्ति को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक जांच जरूरी है.

हिंसा पर सवालों के जवाब कौन देगी- उदय भान
उधर, उदय भान ने दावा किया कि नूंह हिंसा पर सीएम और गृह मंत्री के बीच समन्वय की कमी दिखी. सीएम मनोहर लाल खट्टर कहते हैं कि पुलिस सभी को सुरक्षा नहीं दे सकती और गृह मंत्री कहते हैं कि वह हिंसा से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दे सकते. 

ये भी पढ़ें- Haryana Nuh Clash: 'नूंह हिंसा बड़े गेम प्लान का हिस्सा' अनिल विज बोले- गहन जांच के बाद निष्कर्ष तक पहुंचना संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget