एक्सप्लोरर

रणदीप सुरजेवाला की हेमा मालिनी पर टिप्पणी को लेकर हरियाणा के CM नायब सैनी का निशाना, 'कांग्रेस नेताओं का इतिहास...’

Randeep Surjewala Objectionable Remarks: रणदीप सुरजेवाला की हेमा मालिनी की टिप्पणी को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारी बहनें और माताएं इसकी कड़ी निंदा करती हैं.

Haryana CM Nayab Saini On Randeep Surjewala: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है. बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेर रही है. इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का कोई चरित्र नहीं है, वो किस तरह की भाषा बोलते हैं. हमारी संस्कृति हमें हमारी मां-बहनों ने दी है. हमारी बहनें और माताएं इसकी कड़ी निंदा करती है. आने वाले दिनों में उन्हें भी सबक सीखने को मिलेगा कि वो किस प्रकार से महिलाओं को अपमानित करते हैं.

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लगातार देश की महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम करते हैं. चाहे बेटी-बचाओं, बेटी पढ़ाओं की बात हो, बहनों को मजबूत करने की बात हो और बहनों को शौचालय बनाकर दिए हैं. हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है.

अपने बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई
वहीं बयान को लेकर जब विवाद खड़ा हुआ तो कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट कर सफाई दी है. उन्होंने लिखा कि बीजेपी की आईटी सेल की काट-छांट, तोड़-मरोड़, फर्जी-झूठी बातें फैलाने की आदत बन गई हैं, ताकि वो हर रोज मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं और भारत के संविधान को खत्म करने की साज़िश से देश का ध्यान भटका सके.

सुरजेवाला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात
वहीं रणदीप सुरजेवाला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पूरा वीडियो सुनिए- मैंने कहा कि हम तो हेमा मालिनी का भी बहुत सम्मान करते हैं. क्योंकि वो धर्मेंद्र से ब्याह रखी हैं, बहु हैं हमारी. बीजेपी के महिला विरोधी प्यादों को ये वीडियो काटने का आदेश तो मिला, पर इन्हीं प्यादों ने प्रधानमंत्री से कभी यह नहीं पूछा कि उन्होंने हिमाचल में 50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड क्यों कहा? संसद में एक महिला MP को शूर्पणखा की संज्ञा क्यों दी? एक महिला CM को भद्दी तरह से ट्रोल क्यों किया? क्या कांग्रेस की विधवा कहना सही है? क्या कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जर्सी गाय कहना सही है? मेरा बयान केवल इतना था कि सार्वजनिक जीवन में सभी की जनता के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए, चाहे वो नायब सैनी हों, या खट्टर या में खुद."

इसके आगे रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, "सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं, जनता सर्वोपरि है, और चुनाव में उसे अपने विवेक का इस्तेमाल कर के चुनाव करना होता है. न तो मेरी मंशा हेमा मालिनी के अपमान की थी और न ही किसी को आहत करने की. इसीलिए मैंने साफ कहा कि हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं और वो हमारी बहू हैं. बीजेपी खुद महिला-विरोधी है, इसीलिए वो हर कुछ महिला-विरोध के चश्में से देखती-समझती है, और अपनी सहूलियत के अनुसार झूठ फैलाती है."

यह भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Election 2024: CM मान ने AAP उम्मीदवार और विधायकों से की चुनावी रणनीति पर चर्चा, जीत का दिया मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget