एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए दिल्ली में बनेगा प्लान, उदयभान ने कही ये बात

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों की पूरी रणनीति दिल्ली में तय की जाएगी. इसके लिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया बैठक की जाएगी.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा कांग्रेस स्ट्रेटजी कमेटी की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली है, जिसमें राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी. हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बारे में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने शनिवार को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लड़ा जाए और पार्टी की क्या रणनीति होगी, इस पर चर्चा होगी। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी.

विनेश फोगाट को लेकर भी बोले उदयभान?
वहीं विनेश फोगाट को लेकर उदयभान ने कहा, विनेश फोगाट के साथ बड़ी साजिश हुई है. यह साजिश किसने की है, यह सामने आना चाहिए. बृजभूषण सिंह शरण सिंह पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ऐसा उन्होंने करवाया होगा क्योंकि उनकी पहुंच दूर तक है. ऐसा खुद विनेश फोगाट ने कहा था. उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है, नहीं तो पार्टी विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की पहल करती.

उदयभान ने  बीजेपी सरकार पर बोला हमला
वहीं एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस चीफ उदयभान ने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है. प्रदेश के खजाने से हजारों-हजार करोड़ रुपये अडानी को देने का काम इस सरकार ने किया. ड्रामा चल रहा है मुख्यमंत्री बदलकर, पहले गुरु था अब चेला आ गया है. इन्होंने प्रदेश के किसानों, मजदूरों, गरीबों से खिलवाड़ किया. इनके अफसाने झूठे हैं, इनके झांसों में नहीं आना है. इनको किसी बात की चिंता नहीं है. इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता को दृढ़ संकल्प लेना होगा. जनता को एकता में बंधना पड़ेगा. झूठे और जूमलेबाज लोगों से बचने की बहुत जरूरत है. 

इससे पहले पलवल में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फूले बीजेपी के गुब्बारे की सारी हवा लोकसभा चुनाव के नतीजों ने निकाल दी. जनता ने बता दिया है कि वो अब बीजेपी के किसी मायाजाल में नहीं फंसने वाली और आगामी विधान सभा चुनाव में हरियाणा से उसका सफाया करके ही दम लेगी.

यह भी पढ़ें: ‘जिनकी खुद की बही फटी पड़ी है वो...’, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget