एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान सख्त, पार्टी नेताओं को दे दी ये हिदायत

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने पोस्ट किया कि सभी नेताओं को निर्देश जारी किया गया कि पार्टी के किसी भी मतभेद के संबंध में कोई भी सार्वजनिक बयान देने से बचें.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ तैयारियों के साथ-साथ रणनीति को लेकर चर्चा की. इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को हिदायत भी दी कि वे आपसी मतभेदों और पार्टी के आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से बयान देने से बचें. पार्टी नेतृत्व ने किरण चौधरी और उनकी पुत्री श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने के बाद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला की ओर से दिए गए बयानों की पृष्ठभूमि में यह निर्देश जारी किया.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि पार्टी से कोई भी जाता है तो नुकसान होता है और इस बारे में पार्टी को मंथन करना चाहिए. वहीं, कुमारी सैलजा ने कहा था कि किरण चौधरी के साथ इंसाफ नहीं हुआ. पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और कई अन्य नेता शामिल हुए.

'बीजेपी ने हरियाणा के विकास को रोक दिया'

बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हरियाणा के किसानों और नौजवानों को बीजेपी ने धोखा दिया है. कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों और हर एक कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बहुत-बहुत बधाई. आने वाले चुनाव में हमें सभी छत्तीस बिरादरी के लोगों का विश्वास हासिल करना है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के 10 सालों के शासन ने हरियाणा के विकास को रोक दिया है और सैकड़ों भर्ती परीक्षाओं में धांधली हुई है, किसानों पर घोर अत्याचार हुए हैं, लाठियां बरसाईं गई हैं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार हुए हैं, महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं और अपराधों में तेज़ी आई है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘इस कुशासन के चलते हरियाणा विकास के रास्ते से भटक गया है. कोई नयी आधारभूत अवसंरचना नहीं बनी. ऊर्जा क्षेत्र में एक यूनिट बिजली भी नहीं जोड़ी गई और अब नौ साल के विफल मुख्यमंत्री (मनोहर लाल) को मोदी जी ने देश का ऊर्जा मंत्री बना दिया है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘अग्निपथ योजना से हरियाणा के वीर देशभक्त जवानों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है. पीएम मोदी ने अन्नदाता किसानों का एमएसपी डेढ़ गुना करने का वादा हरियाणा में ही किया था, पर आज तक पूरा नहीं हुआ. ‘बेटी बचाओ’ योजना भी हरियाणा में शुरू हुई थी, पर हमारे ओलंपिक चैम्पियन को अपने सम्मान के लिए सड़कों पर धरना देना पड़ा. इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है.’’

एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करनी है- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम सबको एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करनी है. आज हरियाणा प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई.’’

वहीं केसी वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में एआईसीसी में हरियाणा कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई. सभी नेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया कि पार्टी के किसी भी मतभेद या आंतरिक मामलों के संबंध में कोई भी सार्वजनिक बयान देने से बचें." उन्होंने कहा, "हम एकजुट होकर बीजेपी से मुकाबला करेंगे." कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव में हरियाणा की कुल 10 सीट में से पांच सीट पर जीत हासिल की. हरियाणा में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget