एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: चुनाव के ऐलान पर CM सैनी बोले, 'अक्टूबर 4, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार'

Haryana Assembly Election 2024: सीएम सैनी ने दावा किया कि हरियाणा की जनता जब 1 अक्टूबर को पोलिंग बूथ पर जाएगी, वो कमल का निशान दबाएगी.

हरियाणा में 1 अक्टूब को विधानसभा चुनाव होंगे. सभी सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी और नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव की तारीख के ऐलान पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि 1 अक्टूबर 2024 को हरियाणा की जनता लोकतंत्र के महापर्व के लिए तैयार है.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, "1 अक्टूबर को जनता एक बार फिर पोलिंग बूथ पर जाकर कमल का बटन दबाएगी और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी. अक्टूबर 4 हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार."

वहीं, पानीपत में के गांव थिराना में आयोजित 'आपकी बेटी हमारी बेटी' कार्यक्रम में कहा कि चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. तीसरी बार पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएंगे. घोषणाएं केवल घोषणाएं नहीं हैं. सभी घोषणाओं को इंप्लीमेंट कर दिया गया. सीएम सैनी ने शुक्रवार (16 अगस्त) को आपकी बेटी हमारी बेटी अभियान के तहत  लगभग 12 करोड़ रुपए की राशि बेटियों को वितरित कीं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. हमारी सरकार पिछले दस सालों से लगातार मिशन मोड में काम कर रही थी. आने वाले समय में ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के अंदर बड़े मैंडेट के साथ सरकार बनाएंगे. 

सीएम ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढ़ंग से इस चुनाव को पूरा करें. पहली बार त्योहारों से पहले नई सरकार बनने जा रही है, इस सवाल के जवाब में सीएम सैनी ने कहा कि किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. हमने बिना भेदभाव के साथ हरियाणा में सभी लोगों के लिए काम किया है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को ऐलान किया कि हरियाणा की सभी 90 सीटें पर 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं. हरियाणा में 20,629 मतदान केंद्र होंगे जिनमें करीब 7000 मतदान केंद्र शहरी इलाकों में होंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे हरियाणा के शहरी इलाकों की बहुमंजिला सोसायटी में भी मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी ताकि मत प्रतिशत बढ़ सके.

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के ऐलान के बाद BJP पर भड़के सुरजेवाला, 'शकुनी के चौसर की तरह...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget