एक्सप्लोरर

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान से बीजेपी सरप्राइज? CM सैनी ने कर दी जीत को लेकर भविष्यवाणी

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में कल विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Haryana Assembly Election 2024: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. चुनाव के तारीख के ऐलान के बाद हरियाणा में सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है. 

स्वतंत्रता दिवस के अगले ही हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान ने भारतीय जनता पार्टी को भी सरप्राइज कर दिया है. सियासी जानकारों के मुताबिक, शायद बीजेपी हरियाणा में इतनी जल्दी चुनाव की उम्मीद नहीं कर रही थी. 

बीजेपी चुनाव के ऐलान से सरप्राइज?
इसका अंदाजा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस कांफ्रेंस से लगाया जा सकता है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब इस बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें कल विधानसभा चुनाव के ऐलान की जानकारी थी. इस पर सीएम सैनी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी.

प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले पहले अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कल अचानक चुनाव का ऐलान हो गया, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. मुझे चुनाव की तारीख के ऐलान वाले दिन से एक दिन पहले तक इस बात की जानकारी नहीं थी.

'बीजेपी तीसरी बार बनाएगी सरकार'
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भले चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है, मगर जो फैसले हमने लिए हैं वह हम तीसरी बार सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा करेंगे. उन्होंने दावा किया भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा में जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
बता दें, शुक्रवार (17 अगस्त) को निर्वाचन आयोग ने हरियाणा की सभी 90 विधासभा सीटों पर एक चरण में चुनाव कराने का ऐलान किया है. चुनाव आयोग के जरिये जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, हरियाणा के सभी विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाल प्रत्याशी 12 सिंतबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 13 सिंतबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 सिंतबर 2024 को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे. प्रदेश की सभी 90 सीटों पर एक चरण में 1 अक्टूबर 2024 को चुनाव होगा और मतों गणना 4 अक्टूबर 2024 को होगी. 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद तेज हुई जुबानी जंग, सुरजेवाला बोले- 'ऐसा सगा नहीं जिसे..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget