एक्सप्लोरर

अब हरियाणा पर AAP की नजर, करनाल में गरजे संजय सिंह, बोले- ‘ अरविंद केजरीवाल को भी...’

Haryana Election 2024: करनाल में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. वहीं उन्होंने कहा हरियाणा की जनता ने बीजेपी, कांग्रेस और चौटाला को मौका दिया अब अरविंद केजरीवाल को दें.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है. इसको लेकर करनाल में बुधवार को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम 15 दिन 45 रैली करने वाले हैं. ये परिवर्तन और बदलाव की रैली है. हरियाणा के लोगों ने बीजेपी, कांग्रेस, चौटाला को मौका दिया अब एक मौका केजरीवाल को भी मिलना चाहिए. जिसने दिल्ली में बिजली-पानी फ्री किया, किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया. पंजाब में शिक्षा, इलाज, बिजली रोजगार की गारंटी दी.

संजय सिंह ने आगे कहा कि पब्लिक जब वोट करने के लिए जाए तो महंगाई को याद रखे, अग्निवीर योजना को लागू करके युवाओं को धोखा दिया उसे याद रखे, जो स्कूल बंद किए गए है उनको याद रखे.

अनुराग ठाकुर को लेकर भी बोले संजय सिंह
वहीं अनुराग ठाकुर की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति पूछने के मामले पर संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी बहुत शातिर पार्टी है अनुराग ठाकुर गोलीमार छाप नेता हैं उनके बारे में बोलने का कोई मतलब नहीं लेकिन बीजेपी वास्तव में जाति पूछने का काम करती है, बीजेपी जाति पूछकर काम करती है जब भगवान श्री राम मंदिर का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ तो राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया क्योंकि वे आदिवासी समाज से आती हैं.

संजय सिंह ने कहा कि संसद के उद्घाटन में भी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया क्योंकि वे आदिवासी हैं दलितों, पिछड़ों, मुसलमान से बीजेपी नफरत करती है. इनके नस नस में नफरत भरी हुई है बीजेपी जातिवादी पार्टी है. अखिलेश यादव मंदिर में दर्शन करने गये तो गंगाजल से मंदिर धुला, कारण जाति-पिछड़ा वर्ग.

बता दें कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. जिसकी घोषणा पार्टी की तरफ से कर दी गई. सांसद संजय सिंह ने करनाल के अलावा जींद में भी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब ठान चुकी है कि भ्रष्टाचारी,अत्याचारी बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी.

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में आज हो सकती है झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget