एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर बड़ी जानकारी, पहले इन सीटों पर होगा ऐलान?

Haryana Aseembly Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट में इन सीटों में से ज्यादातर सीटें वो शामिल होंगी, जिनमें बीजेपी हरियाणा में पिछला चुनाव हार गई थी या फिर बहुत कम मार्जिन से जीती थी.

Haryana Aseembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने कमर कस ली है. भले ही चुनाव में अभी समय है लेकिन बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसे में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अपने करीब 20 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट चुनाव की घोषणा से पहली ही जारी कर सकती है. इन सीटों में से ज्यादातर सीटें वो शामिल होंगी जिनमें बीजेपी पिछला चुनाव हार गई थी या फिर बहुत कम मार्जिन से जीती थी. वहीं रिजर्व सीटें भी इस लिस्ट में शामिल रहेंगी. इससे पहले पिछले साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव में भी भाजपा ऐसा प्रयोग कर चुकी है.

इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में बीजेपी को 40 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद पार्टी ने जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाई थी. हालांकि इस साल की शुरुआत में दोनों ही दलों का गठबंधन टूट गया और बीजेपी आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया था.

बीजेपी के अलावा साल 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी. इसके अलावा जेजेपी के हाथ 10 सीटें आईं थी. वहीं इनेलो और एचएलपी के हाथ महज एक-एक सीट ही लगी थी, जबकि पिछले चुनाव में सात निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आए थे.

वहीं इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अभय चौटाला की इनेलो ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी. बता दें हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव में अक्टूबर में हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

हरियाणा के सिरसा में मोबाइल इंटरनेट पर रोक, सरकार का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget