एक्सप्लोरर

Haryana: ‘हरियाणा में BJP का नहीं, बल्कि...’, सुशील गुप्ता ने नायब सिंह सैनी सरकार पर साधा निशाना

Haryana Politics: हरियाणा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सुशील गुप्ता ने सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सिर्फ बैठक-घोषणाएं कर सकते हैं कानून-व्यवस्था संभालना उनके बस की बात नहीं.

Haryana News: आम आदमी पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नायब सिंह सैनी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हरियाणा में दिन प्रतिदिन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार चलाने में फेल हो गए हैं. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे हैं, लेकिन इन बैठकों का असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है.

लूटपाट, गोली चलना, फिरौती मांगना आम बात- सुशील गुप्ता
AAP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बीजेपी के संरक्षण में अपराध, गुंडागर्दी और लूटपाट जैसी घटनाएं बढ़़ रही हैं. राज्य में लूटपाट, गोली चलना, फिरौती मांगना आम बात हो गई है, जनता बेहद चिंतित है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी सिर्फ बैठक कर घोषणाएं कर रहे हैं,  कानून-व्यवस्था संभालना उनके बस की बात नहीं है. हरियाणा सरकार फेल साबित हुई है. राज्य में असुरक्षा का माहौल है. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में बीते एक साल में हुई आपराधिक घटनाओं के आंकड़ों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान 974 मर्डर, 1701 रेप, 139 गैंगरेप, 2871 किडनैपिंग, 271 लूट और महिलाओं के साथ अपराध की 10,940 घटनाएं दर्ज की गई हैं.

‘हरियाणा में बीजेपी का नहीं, बल्कि अपराध का राज है’
सुशील गुप्ता ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में हर रोज पांच से छह रेप की घटनाएं हुई हैं. 11 से 12 किडनैपिंग, तीन से चार मर्डर की वारदातें दर्ज की गई हैं. हरियाणा असुरक्षित राज्यों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि यूपी से ढाई गुणा अधिक अपराध हरियाणा में हो रहा है. हरियाणा में बीजेपी का नहीं, बल्कि अपराध का राज है.

आप नेता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपराध को खत्म किया है. पुलिस अपराधियों के लिए नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए काम करती है, लेकिन हरियाणा में सिर्फ बैठकें और घोषणाएं ही होती हैं. उन्होंने कहा कि अगर यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हरियाणा को अपराध मुक्त राज्य बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने की दो घंटे की हड़ताल, परेशान हुए मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget