एक्सप्लोरर

Punjab: अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

Punjab Politics: पंजाब के प्रमुख राजनीतिक दल एसएडी की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर पूर्व सैनिकों के पेंशन के मुद्दे को उठाया है और समान पेंशन देने की मांग की है.

Punjab News: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से (Rajnath Singh) से अपील की कि वह भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन से संबंधित विसंगतियों का जल्द से जल्द समाधान करें. राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में बठिंडा की सांसद ने कहा, 'हमारे भूतपूर्व सैनिक हमारा गौरव हैं. हमारी मातृभूमि के लिए उनके बलिदान की तुलना नहीं की जा सकती है. समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि जीवन के आखिरी पड़ाव में हम उनका ख्याल रखें.'

हरसिमरत ने कहा कि सैनिक वेलफेयर एकता सोसाइटी और एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन से उन्हें ज्ञापन मिले, जो अपनी मांगों को लेकर 20 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे हैं. सांसद ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री से जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का समाधान करने की अपील की. हरसिमरत ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों ने उनकी पेंशन, परिवार पेंशन और दिव्यांगता पेंशन से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की आवश्यकता को रेखांकित किया.

जेसीओ को नहीं मिल रहा ओआरओपी का लाभ- हरसिमरत
बठिंडा से सांसद ने कहा कि जूनियर कमिशंड ऑफिसर्स (जेसीओ) और जवान जल्दी सेवानिवृत्त हो जाते हैं, उन्हें ‘एक रैंक एक पेंशन’ (ओआरओपी) का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है क्योंकि उनकी पेंशन को गलत तरीके से अधिकतम पेंशनमान के बजाय औसत आधार पर तय किया गया है. हरसिमरत के अनुसार, परिवार पेंशन मौजूदा सीमा 60 प्रतिशत से बढ़ाने की जरूरत है.

जोखिम भरे काम के बाद भी क्यों नहीं समान है वेतन- हरसिमरत
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल की पत्नी ने कहा, 'भूतपूर्व सैनिकों ने जेसीओ और जवानों के लिए दिव्यांगता पेंशन के निर्धारण में विसंगतियों का भी विवरण दिया है, जिनका समाधान करने की जरूरत है.' उन्होंने कहा कि जेसीओ और जवानों ने उन्हें सूचित किया कि अधिकारियों की तुलना में सैन्य सेवा से जुड़ी मुश्किलों और जोखिम के बावजूद उन्हें कम सैन्य सेवा वेतन दिया जा रहा है और इस विसंगति को दूर किया जाना चाहिए. उन्होंने खतरनाक अभियान में शामिल सभी रैंक के कर्मियों के लिए एकसमान भत्ता देने का आह्वान किया. भूतपूर्व सैनिकों की मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने का आह्वान करते हुए हरसिमरत ने कहा, 'भूतपूर्व सैनिक अपना ‘धरना’ जल्द से जल्द खत्म करें, यही देश के हित में होगा.'

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह की भूख हड़ताल पर डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget