एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: हरसिमरत कौर बादल ने उठाया यूक्रेन में फंसे छात्रों का मुद्दा, केंद्र सरकार से मदद करने को कहा

Punjab News: पंजाब के करीब दो हजार बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं. हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार को इन छात्रों की मदद करने के लिए कहा है.

Punjab News: यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय स्टूडेंट्स की मदद का मुद्दा गरमाया हुआ है. पंजाब के करीब 2 हजार स्टूडेंट्स यूक्रेन (Ukraine) में फंसे हुए हैं. अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने इन छात्रों की मदद का मुद्दा उठाया है. हरसिमरत कौर ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से यूक्रेन में फंसे पंजाबी छात्रों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया.

हरसिमरत कौर ने पंजाब के 33 छात्रों की एक सूची साझा की जो यूक्रेन के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में और भी पंजाबियों के फंसे होने की संभावना है, इसके अलावा देश के अन्य राज्यों के लोग भी हैं.

हरसिमरत कौर ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास के माध्यम से छात्रों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि साथ ही इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि कैसे सभी भारतीयों को यूक्रेन से उड़ानों के रुकने के कारण सड़क मार्ग से निकाला जा सकता है.

चन्नी की ओर से भी उठाया गया मुद्दा

हरसिमरत कौर ने विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनात संधू से भी अलग से संपर्क किया और अनुरोध किया कि यूक्रेन में दूतावास के माध्यम से भारतीय छात्रों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाए.

बता दें कि पंजाब से बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन जाती है. पंजाब के सभी दल लगातार इन स्टूडेंट्स की मदद का मुद्दा उठा रहे हैं. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी केंद्र सरकार से पंजाब के यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद करने के लिए बड़े कदम उठाने की अपील की है.

Haryana News: मनोहर लाल खट्टर ने किया दावा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे हैं ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget