एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: हरसिमरत कौर बोलीं- 'जब महिला आरक्षण बिल लाया गया तो बहुत उत्साह था लेकिन जैसे ही...'

Women Reservation Bill in Parliament: शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार से कई तीखे सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि 9.5 साल में यह बिल क्यों नहीं पेश किया गया.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) की  बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) लाए जाने की टाइमिंग को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन से सवाल पूछा है. उन्होंने कहा कि बीते साढ़े नौ साल से सरकार यह बिल क्यों नहीं लाई और अब लाई है तो उसे इसे 2024 लोकसभा चुनाव में क्यों लागू नहीं कर रही है. 

हरसिमरत कौर ने कहा कि मौजूदा वक्त में 78 महिलाएं देश के हजारों पुरुषों से मुकाबला कर यहां पहुंची हैं. हम 78 सांसद 78 करोड़ महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं. हम उनकी आवाज, सपने और चुनौतियों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वे महिलाएं जिनके पास वह अवसर उपलब्ध नहीं है जो कि हमारे पास है. वह संसद, सरकार और हमारी तरफ देखती हैं कि हम उनके मुद्दे उठाएंगे.

...इससे ज्यादा तेज तो बैलगाड़ी दौड़ती है- कौर
हरसिमरत कौर ने कहा कि पहली लोकसभा में 24 महिला सदस्य थीं और आज आजादी के 75 साल के बाद केवल 78 महिलाएं ही सांसद हैं. यानी इतने वर्षों में केवल 9 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई है. उन्होंने आगे तंज करते हुए कहा, ''इससे ज्यादा तेजी से तो बैलगाड़ी दौड़ती है.'' एसएडी सांसद कौर ने कहा कि देश में 50 प्रतिशत सीटों पर कभी महिलाओं ने चुनाव ही नहीं लड़ा. जबकि उन स्थानों में भी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रही है वही पुरुषों को जिता कर संसद पहुंचाती हैं.

24 घंटे में उत्साह पड़ गया ठंडा- कौर
केंद्र सरकार पर आगे हमला करते हुए हरसिमरत ने कहा, ''आजादी के अमृत काल में 75वें साल में नए संसद , नया भारत और न्यू इंडिया की बात की गई है. लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया गया. एजेंडा नहीं बताया गया. कैबिनेट की बैठक हुई लेकिन यह नहीं बताया गया कि क्या चर्चा हुई. आखिर इतनी गोपनीयता की क्या जरूरत थी. जब महिला आरक्षण बिल लाया गया तो बहुत उत्साह था . देश में सभी उत्साहित थे. लेकिन जैसे ही बिल की डिटेल पढ़ी तो 24 घंटे के बाद ही उत्साह ठंडा पड़ गया.'' उन्होंने आगे बीजेपी से पूछा कि ''आपने 9.5 साल में यह बिल क्यों नहीं पेश किया. इस बिल को पेश किया तो फिर इसे 2024 के लोकसभा चुनाव में क्यों लागू नहीं कर  सकते.''

ये  भी पढ़ें- Haryana News: गुरुग्राम में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशंस वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने दिया धरना, रखी ये मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget