एक्सप्लोरर

Hardeep Singh Butrela: अकाली दल को झटका, चंडीगढ़ से उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला ने दिया इस्तीफा

Chandigarh Lok Sabha Election: हरदीप सिंह बुलटेरा ने आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी की तरफ से कोई समर्थन नहीं मिला, इस वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया. उन्होंने चुनाव न लड़ने की भी वजह बताई.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है. शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया. हरदीप बुटरेला ने कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें पार्टी से कोई समर्थन नहीं मिला. चुनाव लड़ने के लिए उनके पास पैसे की कमी थी इसी लिए चुनाव न लड़ने का फैसला लिया.

हरदीप बुटरेला ने कहा, ''पार्टी ने वादा किया था कि वे पूरा चुनाव अभियान संभालेंगे, पार्टी हर पहलू का ख्याल रखेगी लेकिन पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता यहां नहीं आया. चंडीगढ़ के प्रति, हमारे यूनिट के प्रति पार्टी की बेरुखी से ये फैसला लेना पड़ा है.''

चंडीगढ़ से उम्मीदवार हरदीप बुटरेला का इस्तीफा

शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देने के बाद हरदीप बुटरेला ने आगे कहा, ''पार्टी ने वादा किया था कि आपको सिर्फ प्रचार करना है. मगर टिकट की घोषणा किए हुए 15-18 दिन हो गए हैं. कोई पार्टी का सीनियर नेता यहां नहीं आया. किसी ने मेरी खबर नहीं ली. ये कोई निगम का इलेक्शन तो है नहीं कि अपने सिर पर ही लड़ लें. लोकसभा का चुनाव को पार्टी के लेवल का होता है लेकिन पार्टी की बेरुखी ने मुझे मजबूर कर दिया. 

मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि क्या इस्तीफे से पहले उन्होंने पार्टी के किसी नेता से बातचीत की? इस सवाल पर हरदीप बुटरेला ने कहा,'' मैंने किसी से बात नहीं की. मैंने अपने संगठन से बात की. मेरा सारा संगठन मेरे इस फैसले के साथ था. मुझ पर कोई दबाव नहीं था.  किसी दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के सवाल को हरदीप बुटरेला ने टाल दिया. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने हरदीप बुटरेला को चंडीगढ़ से अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनावी मैदान में उतारा था. हरदीप बुटरेला चंडीगढ़ नगर निगम के काउंसलर भी हैं. चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान है. वहीं, 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Poonch Attack: चरणजीत सिंह चन्नी के पुंछ आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर सुशील कुमार रिंकू का पलटवार, कहा- 'मैं इसकी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget