एक्सप्लोरर

Harbhajan Singh को राज्यसभा भेज सकती है आम आदमी पार्टी, भगवंत मान की हैं पसंद

Punjab News: हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी राज्यसभा भेज सकती है. भगवंत मान बेहद ही खास मकसद से हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजना चाहते हैं.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है. पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों पर इसी महीने चुनाव होने जा रहा है. ये पांचों सीटें आम आदमी पार्टी के हिस्से में आ सकती हैं. ऐसी चर्चा है कि आम आदमी पार्टी पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है. 

हरभजन सिंह राज्यसभा में जाने वाले पहले क्रिकेटर नहीं होंगे. महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर भी राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी पंजाब के सीएम भगवंत मान कर रहे हैं. अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक भगवंत मान ने हरभजन सिंह से इस बारे में बात भी कर ली है. भगवंत मान चाहते हैं कि हरभजन सिंह राज्यसभा जाकर खेलों से जुड़े हुए मुद्दों को उठाएं.

हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. 18 साल के लंबे इंटरनेशनल क्रिकेटर करियर में हरभजन सिंह ने 700 से ज्यादा विकेट लिए. हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहा है.

हरभजन का नाम इसलिए है रेस में आगे

हरभजन सिंह को भगवंत मान का करीबी माना जाता है. भगवंत मान ने सीएम बनने के बाद पंजाब में खेलों की स्थिति सुधारने की पहल शुरू की है. पंजाब की पहचान देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने वाले राज्य के तौर पर रही है. लेकिन पिछले कुछ सालों में राज्य में खिलाड़ियों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रही है. 

हरभजन सिंह की ओर से भी विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीति में आने के संकेत दिए जा रहे थे. हरभजन सिंह ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से विधानसभा चुनाव के दौरान मुलाकात की थी. हरभजन सिंह ने हालांकि कांग्रेस ज्वाइन करने की बात से इंकार कर दिया था.

Arvind Kejriwal बोले- उन लोगों को अब जवाब मिल गया है जिन्होंने मुझे आतंकवादी कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget